शादी करता, सुहागरात मनाता और भाग जाता; बेहद शातिर है ये शख्स...महिला ने ऐसे फंसाया

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र में एक धोखेबाज पति को महिला ने पकड़वा दिया। ये आदमी इतना शातिर है कि पुलिस भी इसकी करतूतें जानने के बाद हैरान रह गई। आरोपी महिलाओं को धर्म और पहचान बदलकर ऑनलाइन फंसाता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसने कई महिलाओं से ठगी की है।

Maharashtra Crime News

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक ऐसे आदमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो बार-बार शादी करता, महिलाओं की आबरू से खेलता और उनका पैसा लेकर फरार हो जाता था। शातिर ने 38 साल की नालासोपारा की रहने वाली महिला को शिकार बनाया था। लेकिन महिला ने शातिर को उसी के जाल में फंसाकर कानून के शिकंजे में डलवा दिया। महिला की नकदी और कीमती सामान लूटने के बाद आरोपी फरार हो गया था। महिला को आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शिकार बनाया था। जिसका अब सुराग नहीं लग रहा था।

विज्ञापन

कई महिलाओं को बना चुका है शिकार

महिला ने ऑनलाइन आरोपी का ही तरीका अपनाया और उसे खोज निकाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए कई महिलाओं से धोखाधड़ी करने के मामले दर्ज मिले हैं। एक तलाकशुदा महिला ने बताया कि 20 अक्टूबर को आरोपी ने एक ऑनलाइन साइट्स के जरिए उससे संपर्क किया था। अपना नाम 45 वर्षीय फिरोज शेख बताया था। वह अगले दिन आरोपी से व्यक्तिगत तौर पर मिली थी। शेख ने कहा था कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और वह एक सह-पायलट है।

विज्ञापन

उसकी एक बेटी है, जो अपनी मौसी के साथ कतर में रहती है। जिसके बाद उन दोनों ने शादी कर ली और दोनों किराए के घर में रहने लगे। 12 नवंबर को वह गायब हो गया और मोबाइल फोन बंद कर लिया। बाद में महिला को पता लगा कि आरोपी उसे 7 लाख का चूना लगा गया है। महिला ने अपने गहने गिरवी रख शेख के लिए कार खरीदी थी। उसने नालासोपारा पुलिस को शेख की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस से ज्यादा उम्मीदें न देख महिला ने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश शुरू की। महिला ने अपने दोस्त और बहन के नाम पर मैट्रिमोनियल साइट्स पर एक प्रोफाइल बनाई।

विज्ञापन

3 दिसंबर को रचाया एक और विवाह

महिला को पता लगा कि शेख ने 3 दिसंबर को सनी अग्रवाल के नाम का यूज कर विरार की एक महिला से विवाह किया है। उसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में महिला को पता लगा कि आरोपी पेशेवर है। वह बार-बार शादियां करता है, पत्नी के नाम पर नया लेकर पुराना सिम फेंक देता है। कई महिलाओं के नाम पर सिम इश्यू करवा चुका है। बाद में महिला ने उसे हनीट्रैप में फंसाया। आरोपी ने अपना नंबर शेयर कर दिया। जैसे ही आरोपी महिला की बताई जगह आया, महिला ने पुलिस के जरिए उसे पकड़वा दिया। आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज मिले हैं। 5 महिलाओं ने उसके खिलाफ शादी और ठगी की शिकायतें दे रखी हैं। आरोपी अपना धर्म और पहचान छिपाकर महिलाओं को शिकार बनाता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ