अप्रैल का महीना आते ही हीटवेव ने देश भर में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जहां उत्तर भारत के कुछ राज्यों में पारा धीरे-धीरे बढ़ेगा और लू चलेगी। वहीं, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा प्रिडिक्शन के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में लू पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में दिन का तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में दोपहर के समय धूप धीरे-धीरे तेज हो रही है। मौसम विशेषज्ञों ने चेताया है कि लू से बचने के लिए लोग खुद को हाइड्रेट रखें और दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
दक्षिण भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज
दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम ने करवट ली है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के चलते दक्षिणी हिस्सों में नमी बढ़ी है, जिससे अगले दो दिनों में इन क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। खासकर केरल और तटीय कर्नाटक में बिजली के साथ तेज बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है।
IMD ने दी सलाह
IMD ने आम जनता से अपील की है कि उत्तर भारत के गर्म इलाकों में रहने वाले लोग धूप में निकलने से बचें, हल्के और सूती कपड़े पहनें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर, दक्षिण भारत के बारिश प्रभावित इलाकों में रहने वालों को चेतावनी दी गई है कि वे जलभराव और संभावित लैंडस्लाइड वाले क्षेत्रों से दूर रहें और मौसम अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
संबंधित खबरें
भारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
38 mins ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
1 hr agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
2 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
5 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
7 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP सांसद राधा मोहन सिंह फिर से संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
11 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines