Har Ghar Tiranga Campaign 3.0: सरकार दे रही है तिरंगा, घर मंगवाने के लिए ये है Step by Step प्रोसेस

Har Ghar Tiranga Campaign 3.0: क्या आप भी घर पर तिरंग मंगवाना चाहते हैं और सरकार की ओर से दिए जाने वाले सर्टिफिकेट को हासिल करना चाहते हैं, तो आइए इसका आसान ऑनलाइन प्रोसेस जानते हैं।

Har Ghar Tiranga Campaign 3.0 how to buy tricolor

तिरंगा कैसे खरीदें

Har Ghar Tiranga Campaign 3.0: हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इसी दिन साल 1947 को अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजादी मिली थी। इस बार 78 वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) होगा। इस अवसर पर देशभर में नागरिकों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। पिछले 2 सालों से घरों में तिरंगा फहराने के लिए “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है और इस बार हर घर तिरंगा अभियान 3.0 है। इसके तहत सरकार की ओर से आपके घर पर तिरंगा भिजवाया जाएगा।

विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान 

भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के नागरिकों जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से तिरंगा के साथ-साथ सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है। अगर आप भी घर पर तिरंगा मंगवाना चाहते हैं और सरकार से सर्टिफिकेट (Har Ghar Tiranga Certificate Download Process) भी हासिल करना चाहते हैं, तो आइए आपको इसके लिए आसान प्रोसेस बताते हैं।

विज्ञापन

National Indian Price in India

आप घर बैठे राष्ट्रीय ध्वज को ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाकर खरीद सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो भारतीय डाक से भी तिरंगा खरीद सकते हैं। इंडिया पोस्ट से भारत का झंडा आप 25 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए आपको भारतीय डाक से राष्ट्रीय ध्वज को ऑनलाइन खरीदने का तरीका बताते हैं।

विज्ञापन

कैसे खरीदें तिरंगा? (How to buy Tricolor)

  1. सबसे पहले इंडियन पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद अगर पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को अपनाएं।
  3. अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर को एंटर कर लॉगिन करें।
  4. इसके बाद ‘Products’ पर क्लिक करें और फिर ‘National Flag’ को कार्ट में एड करें।
  5. इसके बाद ‘Buy Now’ पर क्लिक करें और वेरिफिकेशन के लिए फोन नंबर एंटर करें।
  6. इसके बाद फोन में OTP को एंटर करने के बाद ‘Proceed to Payment’ पर क्लिक करें।
  7. 25 रुपये की पेमेंट करने के बाद आप ऑनलाइन तरीके को अपनाकर झंडा खरीद सकेंगे।

कैसे मिलेगा हर घर तिरंगा का सर्टिफिकेट 

  1. हर घर तिरंगा की ऑफिशियल वेबसाइट (Click) पर जाएं।
  2. होम पेज पर अपना नाम, फोन नंबर, राज्य और देश एंटर करें।
  3. इसके बाद तिरंगा के साथ की सेल्फी को अपलोड करें।
  4. फोटो को अपलोड करने के बाद सब्मिट पर टैब करें।
  5. इसके बाद सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा।
  6. डाउनलोड पर क्लिक कर आप सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- Bank Holidays: लगातार 3 दिन यहां बंद रहेंगे बैंक! 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ