जल्द किए जाएंगे हज के लिए आवेदन, रजिस्ट्रेशन के लिए किन किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

Hajj Yatra Registration: हज पर जाने के लिए इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द इसके लिए आवेदन किए जाएंगे। कब से आवेदन शुरू हो रहे हैं और इसमें कौन से डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी, पढ़िए सबकुछ।

Hajj Yatra Registration
विज्ञापन

Hajj Yatra Registration: हज पर साल दुनियाभर से लाखों लोग जाते हैं। इसके लिए बहुत से लोगों को कई सालों तक आवेदन करना होता है, क्योंकि जरूरी नहीं कि एक बार में ही आपकी एप्लीकेशन को एक्सेप्ट कर लिया जाए। एक बार फिर से हज के सफर के लिए नॉटिफिकेशन जारी किया गया है। भारतीय हज समिति मुंबई ने 2025 हज यात्रा को लेकर अपडेट दिया है। राजस्थान राज्य हज समिति के कार्यकारी अधिकारी डॉ महमूद अली खान ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर तक जमा किए जा सकते हैं।

भारत में हर धर्म के लोग अपने-अपने पवित्र तीर्थ स्थलों की यात्रा पर जाते हैं। जिसमें से कुछ तीर्थ स्थल देश में ही होते हैं तो कुछ विदेशों में होते हैं। मुसलमानों के लिए मक्का मदीना पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है। इस्लाम धर्म में माना जाता है कि अगर आपकी उतनी हैसियत है कि आप हज के सफर का खर्च वहन कर सकें तो आपको जिंदगी में एक बार इस सफर पर जरूर जाना चाहिए।

विज्ञापन

कब से होंगे रजिस्ट्रेशन

हर साल लाखों लोग हज पर जाते हैं, जिसका पूरा इंतजाम राष्ट्रीय हज कमेटी करती है। अगले साल हज पर जाने के लिए कमेटी ने एक नॉटिफिकेशन जारी किया है। सितंबर के महीने से आप इसमें अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस बार हज यात्रा का समय 29 अप्रैल से 30 मई, 2025 के बीच निर्धारित किया गया है। जल्दी नॉटिफिकेशन जारी करने का फायदा ये होता है कि हज पर जाने वाले लोगों को पैसा जमा करने के लिए काफी समय मिल जाता है, डेट के हिसाब से वो सफर में लगने वाली रकम का इंतजाम कर सकते हैं।

किन डॉक्यूमेंट्स का होना है जरूरी?

हज यात्रा पर जाने के लिए कई दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। रजिस्ट्रेशन के दौरान आपसे नए पासपोर्ट साउज फोटो, बैंक पासबुक की एक कॉपी, ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट, कॉविड-19 वैक्सीन का सर्टिफिकेट और सबसे जरूरी पासपोर्ट मांगा जाता है। इनमें से अगर एक भी डॉक्यूमेंट आपके पास नहीं है तो हज पर नहीं जा पाएंगे। इसके साथ ही पासपोर्ट की वैलिडिटी डेट भी दी गई है, जो 15 जनवरी 2026 तक होनी चाहिए। रजिस्ट्रेशन से पहले इन सारे डॉक्यूमेंट्स को सही तरह से जांच लें ताकि बाद में दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ