Gourav Vallabh Statement On Jairam Ramesh : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी अखाड़ा सज गया है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव के अखाड़े में दो-दो हाथ कर रही हैं। दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव में कांग्रेस की सीटें क्यों कम हो रही हैं?
30 सालों से एक ही व्यक्ति बना रहा घोषणापत्र
भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नए विचारों और नए लोगों पर रोक लगाती है। जब मैंने कांग्रेस ज्वाइन की थी, तब 42 सांसद थे। मैंने सोचा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में नए लोगों और नए विचारों को समझने की ताकत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो को पिछले 30 सालों से एक ही आदमी बना रहा है। अगर उस आदमी के विचार में दम होता तो आज कांग्रेस 42 या 52 सीटों पर नहीं सिमटती।
यह भी पढ़ें : यूपी में 15 सालों के सियासी आंकड़े, कभी बीजेपी का रहा था कांग्रेस जैसा हाल
गौरव वल्लभ ने बिना नाम लिए जयराम रमेश पर बोला हमला
गौरव वल्लभ ने बिना नाम लिए जयराम रमेश पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब मैं कॉलेज में पढ़ता था तब भी वही आदमी कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में टीवी में डिबेट करता था और आज भी वही व्यक्ति कम्युनिकेशन का प्रभारी बना हुआ है। आपको बता दें कि जयराम रमेश इस वक्त कांग्रेस के महासचिव और संचार प्रभारी हैं।
पूर्व मंत्रियों के पीए बांट रहे टिकट
गौरव वल्लभ ने जयराम रमेश पर आरोप लगाया कि पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के पीए आज कांग्रेस पार्टी चला रहे हैं। जिन्होंने आज तक क्लास मॉनिटर का चुनाव नहीं लड़ा, क्लास मॉनिटर का चुनाव कैसे होता है, उन्हें नहीं पता है। कांग्रेस की ओर से जो लोग लोकसभा चुनाव का टिकट दे रहे हैं, अगर उनसे आप पूछो कि बिहार और उत्तर प्रदेश अलग-अलग राज्य हैं तो वे कंफ्यूज हो जाएंगे। अगर उनसे पूछो कि जालौर और सिरोही कहां है तो वे कहेंगे शायद मध्य प्रदेश या छत्तीसगढ़ में होगा। ऐसे लोग कांग्रेस पार्टी चला रहे हैं।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी के सामने CM भजन लाल की फिसली जुबान, सामने आया Video
कांग्रेस पार्टी से नहीं है कोई मतलब
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का ग्राउंड कनेक्शन टूट चुका है। पार्टी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के मुद्दों को नहीं समझ पाई। मैं सनातन के विरोध में नारे नहीं लगा सकता। मैं श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाने वाले पापियों के साथ एक क्षण भी खड़ा नहीं हो सकता। गौरव वल्लभ ने जयराम रमेश का बिना नाम लिए कहा कि वे पिछले 4-5 बार से राज्यसभा में हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी से कोई मतलब नहीं है। उन्हें सिर्फ अपनी राज्यसभा की सीट सुरक्षित करनी है और प्रेस नोट जारी करना है।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
5 mins ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
2 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
4 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
5 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
6 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
8 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
8 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines