गुलाम नबी आजाद का यू-टर्न, अनंतनाग से नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, DPAP ने उतारा दूसरा उम्मीदवार

Jammu Kashmir Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महाकुंभ चल रहा है। राजनीतिक पार्टियां इस चुनावी महाकुंभ में डूबकी लगा रही हैं। इस बीच दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।

Ghulam Nabi Azad

गुलाम नबी आजाद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव।

Jammu Kashmir Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासत तेज है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने यू-टर्न लेते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

विज्ञापन

डीपीएपी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने अनंतनाग-राजौरी सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया। अब आजाद लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। ऐसे में डीपीएपी की ओर से उनकी जगह पर मोहम्मद सलीम पर्रे को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर गुलाम नबी आजाद का मुकाबला डीपीपी की महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मियां अल्ताफ अहदम से होना था।

विज्ञापन

आजाद के फैसले से हैरान हैं लोग

विज्ञापन

डीपीएपी की जम्मू-कश्मीर की सभी पांचों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी थी, लेकिन गुलाम नबी आजाद के अचानक से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले से सभी हैरान हैं। हालांकि, अभीतक आजाद के चुनाव न लड़ने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पार्टी ने भी कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

विज्ञापन

इस बयान के बाद आजाद ने वापस लिया नामांकन 

आपको बता दें कि इससे पहले गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि वह जम्मू कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने और यहां के लोगों की जमीन एवं नौकरियों के अधिकार की सुरक्षा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पास लोकसभा चुनाव लड़ने के पीछे कई वजहें हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता लोगों की जमीन और उनके अधिकारियों की सुरक्षा करना है। इस बयान के बाद उन्होंने नामांकन वापस ले लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ