जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती हिरासत में ली गई, अतिक्रमण विरोधी प्रदर्शन में ले रही थीं भाग
Edited By Gyanendra Sharma

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती। -फाइल फोटो
Edited By Gyanendra Sharma

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती। -फाइल फोटो
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को हिरासत में लिया गया है। उनके साथ पीडीपी के अन्य नेताओं को भी डीटेन किया गया है। मुफ्ती जम्मू-कश्मीर में प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गुंडा राज है। इसे अफगानिस्तान की तरह बरबाद किया जा रहा है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। सरकारी जमीन को मुक्त कराने के लिए अब तक कई इमारतों पर बुलडोजर चलाया गया है।
#WATCH | PDP leader Mehbooba Mufti detained by police during a protest in Delhi against J&K administration's anti-encroachment drive in the UT pic.twitter.com/3zovCMzxaT
— ANI (@ANI) February 8, 2023
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि बीजेपी देश के संविधान को तोड़ रही है। कश्मीर को अफगानिस्तान बना दिया गया है। बीजेपी ने बहुमत को हथियार बनाया है। जम्मू-कश्मीर में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत गरीबों और हाशिए पर खड़े लोगों के घरों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: