Farmers Protest के बीच मोदी सरकार की सौगात, 340 रुपये प्रति क्विंटल होगी गन्ने की कीमत

Modi Government Cabinet Meeting : केंद्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से हमारी सरकार किसानों के कल्याण में काम कर रही है। इसी दिशा में गन्ना खरीद के दाम 8 फीसदी बढ़ाए गए।

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

Modi Government Cabinet Meeting : केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में फैसले लिए गए हैं। किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी है। गन्ना खरीद की कीमत में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। अब गन्ने की कीमत 315 रुपये से बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई। सरकार ने गन्ने की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि की।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले किसानों को गन्ने के सही दाम नहीं मिलते थे। उनके पैसे दो-दो साल के बाद आते थे। इस दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बेहतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गन्ना की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया। अब गन्ना खरीद की कीमत 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दी गई है। अब एक क्विंटल गन्ना खरीद की कीमत 340 रुपये होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

देशी नस्ल की प्रजातियों को बचाने की मुहिम

विज्ञापन

मोदी सरकार की ओर से पशुधन को बचाने के लिए नेशनल लाइवस्टॉक एक्सचेंज के तहत एक सबस्कीम चलाने का फैसला लिया गया। इसके तहत खत्म हो रही देसी नस्ल की प्रजातियों जैसे गधा, खच्चर, घोड़े-ऊंट को बचाने का कार्य किया जाएगा। इन पशुओं को पालने पर लोगों को 50 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगी।

विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा में उठाए गए बड़े कदम

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने फ्लड मैनेजमेंट और बॉर्डर एरिया प्रोग्राम पर फैसला लिया। साथ ही सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए भी जरूरी कदम उठाए हैं। इसके तहत कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए गए हैं। महिलाओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 की शुरुआत की गई है। रेप आरोपियों की सजा को बढ़ाकर फांसी की गई।

विज्ञापन

स्पेस सेक्टर में 100 प्रतिशत एफडीआई को मिली मंजूरी

विज्ञापन

मोदी कैबिनेट ने FDI को स्पेस सेक्टर में अनुमति देने का फैसला लिया है। अंतरिक्ष सेक्टर में अर्थव्यवस्था का बड़ा अवसर है। अब सैटेलाइट के कंपोनेंट, सिस्टम या सबसिस्टम की मैन्युफैक्चरिंग में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) होगा। इससे अंतरिक्ष की क्षमताओं को और बढ़ावा मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ