Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Farmers Protest : किसान एमएसपी समेत अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे पंजाब और हरियाणा तक सीमित नजर आ रहे हैं। हरियाणा की पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया है। पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों ने अपने राज्यों में अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव में किसानों के प्रदर्शन से मोदी सरकार को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए केंद्रीय मंत्री किसानों से बातचीत कर रहे हैं। सरकार और किसान संगठनों के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही किसानों की मांगें मान सकती हैं। सरकार और किसानों के बीच एक बार फिर रविवार को बैठक होने वाली है, लेकिन किसान अपने प्रदर्शन को जारी रखेंगे। आइए जानते हैं कि किसानों को लेकर मोदी सरकार बैकफुट पर क्यों नजर आ रही है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.