---विज्ञापन---

झारखंड

Jharkhand Assembly Election 2024 Date: 13 और 20 नवंबर को होगी वोटिंग, 23 नवंबर को नतीजे

Jharkhand Assembly Election 2024 Date: झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं, साल 2019 विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राज्य की 30 विधानसभा सीट जीती थीं।

Jharkhand Assembly Election 2024 Date: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के तारीखों का ऐलान हो चुका है, यहां दो चरणों में चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार प्रदेश में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी। जानकारी के अनुसार झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं।  साल 2019 विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 30 विधानसभा सीट जीती थीं।

18 अक्टूबर को पहले चरण का नोटिफिकेशन

चुनाव आयोग के अनुसार झारखंड में पहले चरण के लिए 18 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 22 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। यहां पहले चरण के लिए 25 अक्टूबर तक और दूसरे चरण के लिए 29 अक्टूबर तक नॉमिनेशन कर सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशी पहले चरण के लिए 30 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 1 नवंबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, तारीख समेत यहां देखें सभी सीटों की लिस्ट

---विज्ञापन---

पहले चरण में 43 विधानसभा सीट पर मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 13 नवंबर को कुल 43 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। प्रदेश में कुल 29562 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। यहां शहरी क्षेत्र में 5042 पोलिंग स्टेशन होंगे। इसके अलावा हर पोलिंग स्टेशन पर औसतन कुल 881 मतदाता होंगे। बता दें झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं। यहां 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। प्रदेश में 11.84 लाख मतदाता पहली बार वोटिंग करेंगे और कुल 66.84 लाख युवा मतदाता हैं।

28 एसटी और 9 एससी विधानसभा सीट 

झारखंड में कुल 44 सामान्य सीट, 28 एसटी और 9 एससी विधानसभा सीट हैं। साल 2019 विधानसभा चुनाव में 16 सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी रहे थे। वहीं, एक सीट पर RJD और 25 सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी जीते थे। 2019 विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन की सरकार बनी थी। यहां जेएमएम नेता हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अयोध्‍या की म‍िल्‍कीपुर सीट पर अचानक क्‍यों रुका उपचुनाव, चुनाव आयोग ने क्‍यों नहीं की घोषणा?

First published on: Oct 15, 2024 03:28 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola