चुनाव आयोग ने हिमंत बिस्वा सरमा को जारी किया कारण बताओ नोटिस, ‘अकबर’ वाले बयान पर बढ़ीं मुश्किलें

Election Commission notice Himanta Biswa Sarma: छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान सांप्रदायिक टिप्पणी करने के मामले में उन्हें ये नोटिस जारी किया गया।

---विज्ञापन---

Election Commission notice Himanta Biswa Sarma: चुनाव आयोग ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने के मामले में उन्हें ये नोटिस जारी किया गया। चुनाव आयोग ने अपने कारण बताओ नोटिस में कहा है कि 18 अक्टूबर को दिए गए भाषण के कुछ हिस्सों को आदर्श आचार संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन पाया गया है।

आयोग ने सरमा को 30 अक्टूबर शाम 5 बजे तक नोटिस का जवाब देने को कहा है। दरअसल, कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि सरमा ने कवर्धा से उम्मीदवार मोहम्मद अकबर के खिलाफ सांप्रदायिक बयान दिए। जबकि तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया।

दिया था ये बयान 

सीएम ने कहा था- ”अगर एक अकबर एक जगह आता है, तो वे सौ अकबर बुलाकर लाते हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके उस अकबर को अलविदा कहें, अन्यथा माता कौशल्या की यह भूमि अपवित्र हो जाएगी।” माना जाता है कि भगवान राम की माता कौशल्या आधुनिक छत्तीसगढ़ की रहने वाली थीं। सरमा ने कवर्धा से भाजपा उम्मीदवार का जिक्र करते हुए कहा- भाइयों-बहनों, आप लोगों को छत्तीसगढ़ को बचाना है। मां कौशल्या की इस पवित्र भूमि को बचाना है।

सरमा ने कहा था- ”हमारे देश में कांग्रेस शासन के दौरान ‘लव जिहाद’ शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ के आदिवासियों और हमारे असम जैसे आदिवासियों को आए दिन इस्लाम अपनाने के लिए उकसाया जाता है, फिर जब उनके खिलाफ आवाज उठती है तो मुकेश बघेल जी कहते हैं कि हम धर्मनिरपेक्ष हैं। क्या यह हिंदुओं को पीटना आपकी धर्मनिरपेक्षता का रूप है? यह हिंदुओं का देश है और हिंदुओं का ही रहेगा। हमें धर्मनिरपेक्षता की यह भाषा मत सिखाएं।” बता दें कि 90 सदस्य वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में चुनाव होंगे। मतदान 7 और 17 नवंबर को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh विधानसभा चुनाव के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम, 10 हजार जवान संभालेंगे कमान, 25 कंपनियां पहुंचीं

First published on: Oct 26, 2023 09:13 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें