ED Raids On Lawrence Bishnoi Gang : बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को बिश्नोई गैंग के करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी हरियाणा और राजस्थान में 13 जगहों पर छापेमारी कार्रवाई कर रही है।
लॉरेंस बिश्नोई और उनके सहयोगी गोल्डी बराड के खिलाफ एनआईए और कई राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज किए गए केसों पर संज्ञान लेते हुए ईडी ने मनी लॉन्डिंग की जांच शुरू की है। जांच एजेंसी ने दोनों गैंगस्टरों के सहयोगी और करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। साथ ही यह भी जांच चल रही है कि कैसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा जबरन वसूला गया पैसा खालिस्तान समर्थकों के लिए विदेशों में भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Lawrence Bishnoi के अटैक के बाद Gippy Grewal ने किया रिएक्ट, कहा- Salman Khan मेरे दोस्त नहीं
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
खालिस्तानी संगठन से संबंध रखने वाले के ठिकानों पर छापा
हरियाणा और राजस्थान के 13 ठिकानों पर केंद्र की जांच एजेंसी की तलाशी चल रही है। जांच टीम अचानक से लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सुरेंद्र चीकू और अन्य सहयोगियों के घरों एवं दफ्तर पहुंची है और फिर तलाशी शुरू कर दी है। खालिस्तानी आतंकी संगठन के साथ सरेंद्र चीकू के संबंध बताए जा रहे हैं। हरियाणा पुलिस में इसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। इस मामलों में ईडी के साथ एनआईए भी जांच पड़ताल कर रही है।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आया था नाम
आपको बता दें कि पंजाब के फाजिल्का निवासी लॉरेंस बिश्नोई अभी जेल में बंद है, लेकिन उनके गुर्गे अभी भी अपराध को अंजाम दे रहे हैं। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में बिश्नोई का नाम सामने आया है। बिश्नोई गैंग ने हाल ही में दोबारा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
8 mins agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
40 mins agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
2 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
5 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
5 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
5 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
6 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
7 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines