Sukanya Mondal Arrested: बंगाल पशु तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल की टीचर बेटी को ED ने किया गिरफ्तार, TMC ने उठाए सवाल
Edited By Bhola Sharma

Sukanya Mondal
Edited By Bhola Sharma

Sukanya Mondal
Sukanya Mondal Arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल (Anubrata Mondal) की बेटी सुकन्या मंडल (Sukanya Mondal) को गिरफ्तार किया है। ईडी ने यह कार्रवाई पशु तस्करी केस (West Bengal Cattle Smuggling Case) में की है। ईडी पूर्व में सुकन्या से बेहिसाब संपत्ति और उनसे जुड़े बैंक खातों को लेकर तलब करने के बाद पूछताछ कर चुकी थी।
सुकन्या मंडल पश्चिम बंगाल सरकार के अधीन एक प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं। सुकन्या को पहली बार ईडी ने 15 मार्च को दिल्ली तलब किया था। लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए हाजिर होने से मना कर दिया था।
बता दें कि बीरभूम जिले के तृणमूल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी सहयोगी बताया जाता है। उन्हें ईडी ने पशु तस्करी मामले में 17 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। वह सीबीआई की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद से न्यायिक हिरासत में थे। ईडी ने अनुब्रत के खास मनीष कोठारी को भी पशु तस्करी मामले में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।
बता दें कि 21 सितंबर, 2020 को सीबीआई ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व कमांडेंट सतीश कुमार को बांग्लादेश सीमा पर अवैध पशु व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान अनुब्रत मंडल का नाम सामने आया था।
Sukanya Mondal, daughter of Anubrata Mondal, has been arrested. The law will take its own course. TMC is not defending her but in this particular case we have a point that her mother died 3 months ago, her father is in jail and she is the only child, is there any real requirement… pic.twitter.com/t8PJAWhDQQ
— ANI (@ANI) April 26, 2023
फिलहाल सुकन्या मंडल की गिरफ्तारी को लेकर टीएमसी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। बंगाल में टीएमसी के महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानून अपना काम करेगा। टीएमसी उसका बचाव नहीं कर रही है, लेकिन उसकी मां की मृत्यु 3 महीने पहले हो गई थी, उसके पिता जेल में हैं और वह इकलौती संतान है, क्या उसे गिरफ्तार करने की कोई वास्तविक आवश्यकता थी?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: