Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

[LIVE Updates] Election Dates Announcement Today: 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान होगा आज, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की लगातार चौथा चुनाव जीतने की कोशिश

ECI Election Date Announcement LIVE: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान आज होगा। चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें इन राज्यों की चुनाव प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 15, 2026 13:34 IST
Assembly Election 2026 Dates Announcement
Credit- News 24 GFX

Election Commission Press Confrence Today LIVE Updates: भारतीय चुनाव आयोग ( ECI) आज 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पांचों राज्यों में नामांकन, मतदान और मतगणना का कार्यक्रम जारी करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ सुखबीर सिंह संधू और डॉ विवेक जोशी संबोधित कर सकते हैं।

कम चरणों में चुनाव कराने की योजना

बता दें कि चुनाव आयोग की योजना इस बार कम चरणों में चुनाव कराने की है। पश्चिम बंगाल को छोड़कर बाकी 4 राज्यों में एक ही चरण में चुनाव हो सकते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में एक ही चरण में हुए थे। असम में पिछले विधानसभा चुनाव 3 चरणों में हुए थे। वहीं पश्चिम बंगाल में साल 2021 के विधानसभा चुनाव 8 चरणों में हुए थे, लेकिन इस बार चरण कम हो सकते हैं और राजनीतिक हिंसा होने से रोकने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा बलों की ज्यादा कंपनियां तैनात की जा सकती हैं।

---विज्ञापन---

मई और जून में कार्यकाल खत्म हो रहा

बता दें कि पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच खत्म हो रहा है। इसलिए वर्तमान चुनाव प्रक्रिया अप्रैल और मई में संपन्न कराने की तैयारी चुनाव आयोग की है। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक, 15 जून 2026 तक पांचों राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई, असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई और पुदुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को खत्म होगा।

पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव तारीखों के ऐलान से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---
13:34 (IST) 15 Mar 2026
[LIVE Updates] Election Dates Announcement Today: केरल में वामपंथी बनाम कांग्रेस की लड़ाई

केरलम (पूर्व नाम केरल) में वामपंथी और कांग्रेस के बीच संघर्ष चल रहा है। यह राज्य, जहां हर चुनाव में सत्ताधारी दल बदलता रहता है, पहले ही सीपीएम के दिग्गज नेता पिनारयी विजयन को लगातार 2 कार्यकाल दे चुका है। कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणामों से उत्साहित है, लेकिन उसके चुनावी प्रयास तभी सफल हो सकते हैं जब वह आंतरिक कलह को नियंत्रण में रख सके।

13:11 (IST) 15 Mar 2026
[LIVE Updates] Election Dates Announcement Today: एमके स्टालिन की भी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की इच्छा

तमिलनाडु में डीएमके के एमके स्टालिन सत्ता में हैं और वे इस बार फिर चुनाव जीतकर बतौर मुख्यमंत्री दूसरी पारी खेलना चाहते हैं। विपक्ष में एआईएडीएमके और भाजपा ने गठबंधन किया है। अभिनेता-राजनेता विजय, जिन्होंने अपनी पार्टी टीवीके के साथ राजनीति में कदम रखा है, इस बार चुनावी रण में हैं और मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं।

12:50 (IST) 15 Mar 2026
[LIVE Updates] Election Dates Announcement Today: ममता बनर्जी की लगातार चौथी बार चुनाव जीतने की कोशिश

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी वर्तमान मुख्यमंत्री है और लगातार पिछले 3 चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बन रही हैं। इस बार फिर लगातार चौथी बार सत्ता में आने की उनकी कोशिश है। उनकी पार्टी ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 213 सीटें जीतकर साल 2021 का विधानसभा चुनाव जीता था।

12:34 (IST) 15 Mar 2026
[LIVE Updates] Election Dates Announcement Today: 15 जून तक पांचों विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा

पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल 15 जून 2026 तक खत्म हो रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को खत्म होगा। तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को खत्म हो रहा है। असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को खत्म हो रहा है। केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को खत्म हो रहा है।पुदुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को खत्म हो रहा है।

12:21 (IST) 15 Mar 2026
[LIVE Updates] Election Dates Announcement Today: 5 राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आज होगी

देश के 5 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांचों राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल 15 जून 2026 तक खत्म हो जाएगा। इसलिए 15 जून से पहले चुनाव प्रक्रिया संपन्न करानी है। इसके लिए आज 15 मार्च दिन रविवार को शाम 4 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।

First published on: Mar 15, 2026 12:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.