Eat Kochi Eat member Rahul N Kutty found dead: केरल के लोकप्रिय फूड व्लॉगर राहुल एन कुट्टी की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को वह अपने घर में मृत पाए गए। उनकी मौत की खबर Eat Kochi Eat के इंस्टाग्राम पोस्ट से दी गई है। पोस्ट में कहा गया कि आप सभी के साथ यह साझा करते हुए दुख हो रहा है कि हमारे प्रिय राहुल एन कुट्टी का निधन हो गया है।
33 साल के फूड व्लॉगर राहुल एन कुट्टी की मौत कैसे हुई अभी इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। सभी इस खबर को सुनकर हैरान की हैं कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई है। इस मामले में पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि राहुल एन कुट्टी सोशल मीडिया पर ‘ईट कोच्चि ईट’ (Eat Kochi Eat) के लिए अपने वीडियो के लिए जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के बर्थडे बैश में DJ बने Ranveer Singh, दीपिका के लिए कह दी दिल की बात
ईट कोच्चि ईट के इंस्टाग्राम हैंडल से दी गई जानकारी
‘ईट कोच्चि ईट के आधिकारिक इंस्टाग्राम से पोस्ट किया गया कि आप सभी के साथ यह साझा करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे प्रिय राहुल एन कुट्टी का निधन हो गया है। आप सभी से गुजारिश है कि उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें और कामना करें कि हम सभी को और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले। कुट्टी के परिवार में उनकी पत्नी और उनका दो साल का बेटा है।
बता दें कि राहुल क्यूलिनरी कल्चर के भी सदस्य थे, यह एक पहल है जो फूड प्रेमियों को एक साथ लाती है। वहीं, राहुल एन कुट्टी ‘ईट कोच्चि ईट’ के सदस्य होने के अलावा नियमित रूप से अपने पर्सनल सोशल मीडिया हैंडल पर भी फूड और ट्रैवल रील्स शेयर करते थे। ‘ईट कोच्चि ईट’ ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी लोकप्रियता हासिल की है। इसके अलावा 2021 में इसे फेसबुक ने अपने ‘कम्युनिटी एक्सेलेरेटर प्रोग्राम’ के लिए चुना था।
ये भी पढ़ें: वो 9 जहरीले सांप, कितने खतरनाक, जो Elvish Yadav की पार्टी में मिले, एक तो 2 मुंह वाला
संबंधित खबरें
बैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
27 mins ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
1 hr agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
1 hr agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
1 hr agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
2 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
3 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
4 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines