---विज्ञापन---

Shah Rukh Khan के बर्थडे बैश में DJ बने Ranveer Singh, दीपिका के लिए कह दी दिल की बात

Ranveer Singh Turns Dj: शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में सभी सितारों ने शिरकत की। इसी बीच पार्टी से अभिनेता रणवीर सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

Ranveer Singh Turns Dj: ‘पठान’ और ‘जवान’ में अपना डंका बजाने के बाद अब शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘डंकी’ लेकर आ रहे हैं। हाल ही में अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर इसका ड्रॉप 1 जारी किया गया है। यह फिल्म का टीजर है, जिसे सभी ने खूब पसंद किया है। बीते 2 नवंबर को शाहरुख ने अपना 58वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर दोस्त और फैंस ने अभिनेता को खूब बधाई दी है। अब किंग खान ने भी सभी के लिए ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में सभी सितारों ने शिरकत की। इसी बीच पार्टी से अभिनेता रणवीर सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

मिका सिंह संग मचाया धमाल

---विज्ञापन---

हाल ही में हुए शाहरुख खान के बर्थडे बैश में बी-टाउन के सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान किंग की पार्टी में रणवीर ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे सभी अभिनेता के फैन हो जाएंगे। इस दौरान रणवीर सिंह ने डीजे बनकर धमाल मचा दिया। हाल ही में रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिंगर मिका सिंह के साथ मिलकर धमाल करते हुए दिख रहे हैं। वहीं दीपिका भी मस्ती करती हुई दिख रही हैं।

Xanax Online) 375%; width:-webkit-calc(100% – 2px); width:calc(100% – 2px);”>

---विज्ञापन---

दीपिका ने पति के गानों पर लगाए ठुमके

रणवीर, ‘चलेया’ और ‘लुंगी डांस’ गाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वो दीपिका पादुकोण की तरफ इशारा करते हुए ‘चलो जी जो हुआ जाने दो’ गाते नजर आते हैं। इस दौरान रणवीर ने सफेद शर्ट और काली पैंट पहनी है। वहीं दीपिका भी पति के गानों पर नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। रणवीर ने सभी गाने दीपिका को डेडिकेट कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस भी रणवीर के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav से Carry Minati तक, विवादों में फंसे चुके हैं ये जाने-माने यूट्यूबर्स; जानें किस पर क्या लगा आरोप?

---विज्ञापन---

इस फिल्म में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में दोनों को करण जौहर के शो कॉफी विद करण के आठवें सीजन में देखा गया था। इसके अलावा रणवीर सिंह सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं, उनका पहला पोस्टर भी सामने आया था। वहीं इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, अजय देवगन समेत कई सितारे शामिल हैं।

First published on: Nov 04, 2023 01:15 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola