3 देशों में भूकंप से डोली धरती, साल 2025 के पहले दिन भारत में भी लगे झटके, 3 से 6 रही तीव्रता

Earthquake Tremors in India: साल 2025 के पहले दिन दुनिया के 3 देशों में भूकंप के झटके झेले। इनमें भारत भी शामिल है और भूकंप फिर से गुजरात के कच्छ जिले में आया। आइए जानते हैं कि भूकंप कहां और कितनी तीव्रता के रहे और इनसे क्या नुकसान हो सकता है?

Earthquake Illustration

Representative Image (Pixabay)

Earthquake Tremors Latest Update: साल 2024 में धरती एक-दो नहीं कई बार भूकंप के झटकों से दहली, लेकिन साल 2025 में यह सिलसिला जारी है। साल के पहले ही दिन धरती ने भूकंप के झटके झेले, जिनकी तीव्रता 3 से लेकर 6 तक रही। जी हां, दुनिया के 3 देशों में एक जनवरी 2025 को भूकंप आया। कुछ दिन पहले भूकंप ने जिस देश में तबाही मचाई थी, उस देश वानुआतु में बीते दिन लगातार 2 बार भूकंप आया। साउथ सैंडविच आइलैंड पर भी भूकंप आया। वहीं भारत में गुजरात के कच्छ जिले के लोगों में भूकंप से दहशत फैल गई, क्योंकि इसी जिले में भूकंप एक बार भीषण तबाही मचा चुका है। आइए जानते हैं कि भूकंप कितने बजे और कितनी तीव्रता का आया और उसका असर क्या रहा?

विज्ञापन

विज्ञापन

साउथ सैंडविच आइलैंड में भूकंप की तीव्रता 6 रही

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी से मिले अपडेट के अनुसार, 1 जनवरी 2025 दिन बुधवार को साउथ सैंडविच आइलैंड में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इतनी तीव्रता वाला भूकंप तबाही मचाने के लिए काफी है। NSC की पोस्ट के मुताबिक, यह भूकंप भारतीय समय (IST) के अनुसार, शाम  7.18 बजो आया और इसकी गहराई धरती के अंदर 96 किलोमीटर नीचे मिली।

विज्ञापन

वानुआतु में फिर 2 बार आया भूकंप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वानुआतु देश में एक बार फिर भूकंप आया। लगातार 2 बार झटके लगने से लोगों में फिर दहशत फैल गई। पहला भूकंप पोर्ट विला शहर से 14 किलोमीटर दूर वेस्टर्न नॉर्थवेस्ट इलाके में आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 रही और धरी के नीचे 62 किलोमीटर गहराई में इसका केंद्र मिला। यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजकर 7 मिनट पर आया। इसके 2 मिनट बाद 10 बजकर 9 मिनट पर इसांगेल से 148 किलोमीटर दूर साउथ में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 रही। इसका केंद्र धरती के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने इन दोनों भूकंप की पुष्टि की।

विज्ञापन

गुजरात के कच्छ में सुबह-सुबह आया भूकंप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2025 दिन बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे कच्छ जिले में भूकंप आया। भूकंप अनुसंधान संस्थान ने इसकी पुष्टि की और जानकारी दी कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 रही। इस भूकंप का केंद्र भचाऊ इलाके से 23 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तर पूर्व में मिला। दिसंबर 2024 में इसी जिले में 3 से ज्यादा की तीव्रता वाले 4 भूकंप आए थे और चारों का केंद्र भचाऊ रहा, ऐसे में भचाऊ इलाका इस समय संवेदनशील इलाका बना हुआ है। कच्छ भूकंप के मद्देनजर इसलिए संवेदनशील है, क्योंकि 26 जनवरी 2001 को इस जिले में 200 साल बाद सबसे बड़ा विनाशकारी भूकंप आया था। करीब 13800 लोगों की मौत हुई थी और डेढ़ लाख से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ