हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Earthquake: जम्मू कश्मीर के कारगिल में 4.3 की तीव्रता का भूकंप आया, लोगों में मची अफरा तफरी

Earthquake Tremors in Kargil: जम्मू कश्मीर के कारगिल में आज भूकंप के झटके लगे। सुबह-सुबह भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई, क्योंकि इलाके का मौसम भी काफी खराब है। अभी तक किसी तरह के जान और माल के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन
भूकंप के झटके लगते ही लोग इधर उधर भागने लगे।

Earthquake in Jammu Kashmir Kargil: आज जम्मू कश्मीर की धरती भूकंप के झटकों से डोल गई। कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए है, जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि लोगों ने आसमान तक घूमते हुए देखा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप सुबह करीब सवा 7 बजे आया।

जैसे ही लोगों को घर के दरवाजे और पंखे हिलते नजर आए, लोग घरों से बाहर की ओर दौड़े। जोरदार गड़गड़ाहट भी सुनाई दी। कारगिल में अचानक मौसम भी खराब हो गया। हालांकि किसी तरह के जानी और माली नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप आने की पुष्टि की और इसकी तीव्रता का अनुमान लगाया।

 

2 महीने में चौथी बार जम्मू कश्मीर में भूकंप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर में पिछले 2 महीने में 4 बार भूकंप के झटके लग चुके हैं। गत एक मई को किश्तवाड़ में भूंकप आया था। आधी रात को करीब डेढ़ बजे आए भूकंप से लोग हिल गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता करीब 3.4 मापी गई थी, लेकिन इस भूकंप के किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था।

विज्ञापन

इससे पहले 19 अप्रैल को भी कारगिल और लद्दाख इलाके में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 थी। 18 अप्रैल को भी किश्तवाड़ में भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 4 थी। एक बार फिर आज सुबह कारगिल सेक्टर में भूकंप आने से भू-वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कारगिल देश के संवेदनशील इलाकों में से एक है।

यह भी पढ़ें:Kedarnath Yatra 2024: जीरो टेंपरेचर, 10 हजार श्रद्धालु; केदारनाथ के कपाट खुले, शुरू हुई चार धाम यात्रा

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर चौथे भूकंप जोन में शामिल

भूकंप के खतरों को ध्यान में रखते हुए भू-वैज्ञानिकों ने पूरे देश को 5 जोन में बांटा है। जम्मू कश्मीर चौथे जोन में शामिल है। इस प्रदेश का श्रीनगर भूकंप के लिहाज के सबसे संवदेनशील शहरों में से एक है। वहीं पहाड़ी राज्य होने के कारण जम्मू कश्मीर में भूकंप आने का खतरा भी ज्यादा रहता है।

इस जोन में जम्मू कश्मीर के अलावा लेह लद्दाख, मणिपुर का सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार-नेपाल बॉर्डर इलाका भी शामिल है। पिछले 6 महीनों की बात करें तो दिल्ली में कई बार भूकंप के झटके लग चुके हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:कोविशील्ड के साइड इफेक्ट्स शुरू में ही बता दिए थे; कोरोना वैक्सीन को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट का बड़ा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola