कॉकरोच जनता पार्टी के लंबे समय से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब इस्तीफे के बाद सभी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद से कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों के बीच खुशी देखने को मिल रही है. इसके साथ ही विपक्ष के कई नेताओं ने अपनी बात रखी है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में कहा कि यह नई पीढ़ी के लोगों की बड़ी जीत बताया है.
शिक्षा को लेकर सरकार गंभीरता से सोचें
अखिलेश यादव ने कहा कि, सरकार को प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन तक सभी के लिए गंभीरता से सोचना होगा. पेपर लीक को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे. पेपर लीक होने पर कार्रवाई और सजा कोर्ट से मिलेगी. सरकार को पेपर लीक को रोकने के लिए इस आंदोलन से सबक सीखना होगा. भारतीय जनता पार्टी की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ युवाओं का धरना प्रदर्शन रहा.
ये भी पढ़ें – धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में क्या कुछ कहा? पीएम मोदी को सौंपा 2 पन्नों का इस्तीफा पत्र, जानिए पूरी डिटेल
युवाओं के नारों और पोस्टर से हुआ बदलाव
युवाओं ने कई ऐसे नारे बनाए और पोस्टर बनाए जिसका असर देखने को मिला. इस आंदोलन में कोई राजनीतिक पार्टी का साथ भले ही न रहा हो, लेकिन सभी युवाओं ने इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया. यह युवाओं और आज के समय में इंटरनेट के जरिए फैले आंदोलन की जीत हुई है. यह युवा पीढ़ी के लोगों की बड़ी जीत है. भारतीय जनता पार्टी को इन युवाओं के सामने झुकना पड़ा.
सभी को लेना होगा सबक
पेपर लीक को लेकर हुए इस आंदोलन से सभी सरकारों को सबक लेना होगा कि, आने वाले समय में कोई पेपर लीक न हो. सभी को ठोस नियमों के साथ आयोजित कराया जाए. इससे आने वाले समय में युवाओं को रोजगार और नौकरी के लिए नए रास्ते खुलेंगे. अखिलेश यादव ने सभी छात्रों की धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग पूरी होने पर उन्हें बधाई दी.
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 hr ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
3 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
3 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
3 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
4 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
5 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
5 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
5 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines