दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, देशभर में आज कहां-कहां बरसेंगे बादल? पढ़ें IMD का अपडेट

Today Weather Forecast: दिल्ली में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। आज देशभर के 15 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश के कारण कई राज्यों में हालात काफी खराब हैं। आइए जानते हैं कि मौसम को लेकर विभाग ने क्या ताजा अपडेट दिया है?

Rain Water Logging
विज्ञापन

IMD Today Weather Forecast: देशभर में मानसून एक्टिव है। रोजाना झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि बारिश के बीच कई राज्यों में लोग चिपचिपी उमस भरी गर्मी से परेशान हैं, लेकिन बारिश कहीं-कहीं ठंडक का अहसास भी कराती है। सुहाने मौसम के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। वहीं बारिश के कारण नदियों के उफान पर बहने, पहाड़ों के दरकने और फ्लैश फ्लड आने से तबाही का मंजर भी देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में गत एक अगस्त से लगातार बारिश हो रही है। हर रोज बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम होता है। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी दिल्ली समेत 15 राज्यों में बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम का हाल कैसा है?

 

विज्ञापन

दिल्ली में आज और कल मौसम ऐसा रहेगा

दिल्ली-NCR में आज सुबह भी बारिश हुई, हालांकि नोएडा में धूप खिल गई है, लेकिन सुबह हल्की बौछारों से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3 दिन दिल्ली-NCR में अच्छी बारिश होगी। IMD ने 25 अगस्त दिल्ली में बारिश होने का यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही दिल्लीवासियों को सावधान रहने की सलाह दी है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार हैं।

आज इन राज्यों में बारिश होगी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज अगले 24 घंटे में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, लेह लद्दाख समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

कल 19 राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, कल किसी राज्य में भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं है, लेकिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ