Delhi Liquor Policy Case: के कविता की ED में पेशी से पहले हैदराबाद में BRS का पोस्टर वॉर, लिखा- Bye Bye Modi
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दफ्तर में पेशी से पहले हैदराबाद में BRS ने पोस्टर लगाए। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में लगाए गए पोस्टर में एक तरफ अन्य दलों से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को दिखाया गया है, जबकि दूसरी तरफ के कविता को दिखाया गया। नीचे लिखा गया है- Bye Bye Modi।
हैदराबाद में BRS (पहले TRS) की ओर से लगाए गए पोस्टर में अलग-अलग नेताओं के फोटो हैं जो पहले कभी किसी और पार्टी में हुआ करते थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। अन्य दलों से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को पोस्टर में एक तरफ जबकि दूसरी ओर बीआरएस एमएलसी के कविता को दिखाया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1634414663734644737
इससे पहले शुक्रवार को कविता ने संसद के मौजूदा बजट सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की। शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली अपनी भूख हड़ताल का हवाला देते हुए, उसने जांच एजेंसी से शनिवार तक अपनी पूछताछ स्थगित करने को कहा।
गौरतलब है कि इसी मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को ईडी ने गिरफ्तार किया है। ईडी की ओर से पूछताछ के लिए समन जारी किए जाने के कुछ घंटे बाद वह आठ मार्च को राष्ट्रीय राजधानी पहुंची थीं। बीआरएस नेता के टी रामाराव शुक्रवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में अपने पिता के आवास पर पहुंचे।
एमएलसी के कविता ने समन को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और बीआरएस के खिलाफ केंद्र की ओर से धमकाने की रणनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि इसकी परवाह किए बिना पार्टी केंद्र सरकार की विफलताओं से लड़ना और उन्हें उजागर करना जारी रखेगी। साथ ही भारत के उज्जवल और बेहतर भविष्य के लिए आवाज उठाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: