Delhi Excise Policy Case: सात घंटे पूछताछ के बाद MLC कविता के आवास से निकली CBI की टीम
Edited By Amit Kasana

के कविता
Edited By Amit Kasana

के कविता
Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आज केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने तेलंगाना राष्ट्र समिति की MLC के कविता से पूछताछ की। सीबीआई ने बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास पर पूछताछ की। करीब सात घंटे पूछताछ के बाद सीबीआई से टीम उनके आवास से निकली। सूत्रों के अनुसार कविता से शराब नीति से लेकर कई सवाल किए गए।
Telangana | CBI team leaves from MLC K Kavitha's residence in Banjara Hills, after over 7 hours of questioning in connection with the Delhi Liquor policy case. pic.twitter.com/ADGgu6t3V8
— ANI (@ANI) December 11, 2022
पूछताछ के दौरान कविता के आवास बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात रहे। इससे पहले हैदराबाद में कविता के समर्थन में पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों में ‘लड़ाकू की बेटी कभी नहीं डरेगी’ हम कविता के साथ हैं, के नारे के नारे लिखे हुए थे। बता दें कविता तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं।
इससे पहले कविता ने पहले जांच एजेंसी को पत्र लिखकर अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण 6 दिसंबर को समन को 11 से 15 दिसंबर (13 को छोड़कर) के बीच किसी भी समय स्थगित करने की मांग की थी। सीबीआई ने इससे पहले मामले के सिलसिले में उन्हें 6 दिसंबर को समन भेजा था। गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने के बाद दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को खत्म कर दिया गया था।
दिल्ली के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से पेश चार्जशीट में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं था, जिनका घोटाले के संबंध में प्राथमिकी में उल्लेख किया गया था। चार्जशीट में आम आदमी पार्टी के संचार प्रमुख विजय नायर और हैदराबाद के व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली सहित सात आरोपियों को नामजद किया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: