---विज्ञापन---

Delhi की हवा जहरीली हुई…वो 5 हिल स्टेशन, जहां की हवा काफी साफ, घूमने जाएं परिवार के साथ

Best Hill Stations Of India: अगर आप दिल्ली-NCR के प्रदूषण से बचना चाहते हैं तो देश की इन 5 जगहों पर परिवार के साथ जा सकते हैं, जहां की हवा काफी साफ है।

Best Hill Stations Of India With Good AQI: दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। AQI 400 के करीब पहुंच गया है। स्मॉग और वायु प्रदूषण अपने चरम पर है। दिल्ली-NCR का जहरीले धुआं, वायु प्रदुषण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को बीमारियां दे रहा है। इसके चलते स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, लगातार खांसी जैसी दिक्कतें होने लगी हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली-NCR के प्रदूषण से बचना चाहते हैं तो देश की उन जगहों पर परिवार के साथ जा सकते हैं, जहां की हवा काफी साफ है। AQI भी 50 से नीचे हैं। आइए इन हिल स्टेशनों के बारे में जानते हैं…

<

---विज्ञापन---

>

Srinagar-AQI-22

श्रीनगर (Srinagar) जम्मू और कश्मीर का सबसे बड़ा और खूबसूरत शहर है। हालांकि वह भी ठंड होगी, लेकिन हवा काफी साफ है। यह शहर कश्मीर घाटी में झेलम नदी के किनारे समुद्रतल से करीब 1700 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। डल झील, शालिमार बाग, निशात बाग़, गुलमर्ग, पहलगाम, चश्माशाही इस शहर के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस हैं। डल झील में हाउसबोटिंग कर सकते हैं। श्रीनगर से कुछ दूर एक बहुत पुराना मार्तण्ड (सूर्य) मन्दिर है। अनन्तनाग में अमरनाथ की गुफा है। श्रीनगर से 30 किलोमीटर दूर मुस्लिम सूफी संत शेख नूरुद्दिन वली की दरगाह चरार-ए-शरीफ है। अगर प्रदूषण से बचना है तो यह शहर अच्छा ऑप्शन है।

---विज्ञापन---

Bangalore-AQI-27

कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर बगीचों के शहर के नाम से मशहूर है। इसकी खूबसूरती आंखों को गजब का आराम देगी। यहां की हवा भी काफी साफ है। यह नगर अपने सालभर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। बैंगलोर के टूरिस्ट प्लेसों में बैंगलौर पैलेस सबसे खास है। 1878 में बने इस पैलेस की खूबसूरती देखने लायक है। परिवार के साथ जाएं तो लाल बाग में समय जरूर बिताएं। यहां कई प्रजातियों के पौधे मिल जाएंगे। यहां फारसी और अफगानी मूल के पौधे भी है। कब्बन पार्क भी जा सकते हैं। यहां एक एक्वेरियम भी है, जो देश के सबसे बड़े एक्वेरियम में से एक है। इनके अलावा नंदी हिल्स, बुल मंदिर भी प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों की डराने वाली चेतावनी, भूल जाइए सर्दी, दिसंबर-जनवरी में भी छूटेंगे पसीने

Rameshwaram-AQI-27

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित रामेश्वरम हिन्दुओं के चार धामों में से एक है। यहां स्थापित शिवलिंग 12 द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी से चारों ओर से घिरा हुआ शंख आकार का द्वीप है। अगर घूमने का प्लान है तो इस जगह पर जाएं। यहां की हवा काफी साफ है। स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय व्यंजनों का स्वाद यहां लिया जा सकता है। यहां धनुषकोडी के खंडहर देख सकते हैं। इनके अलावा अन्नाई इंदिरा गांधी रोड ब्रिज, पम्बन ब्रिज, रामनाथस्वामी मंदिर, अग्नितीर्थम, हनुमान मंदिर, रामसेतु, विलुंडी तीर्थम, एरियामन बीच, जादा तीर्थम भी वहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

---विज्ञापन---

Dehradun-AQI-49

दिल्ली के प्रदूषण से दूर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में समय बिता सकते हैं। यह शहर अपनी खूबसूरत वादियों के साथ-साथ पर्यटन स्थलों के लिए भी बहुत मशहूर है। मसूरी ‘पहाड़ों की रानी’ आकर्षण का केंद्र है। मसूरी में भी केम्पटी फॉल, कंपनी गार्डन, जॉर्ज एवरेस्ट, दलाई हिल्स देख सकते हैं। रोबर्स गुफाओं में ठंडे पानी में पैदल चलना बहुत सुकून देगा। सहस्त्रधारा के नेचुरल वाटर में नहाएंगे तो शरीर को आराम मिलेगा। स्किन प्रॉब्लम्स भी छू होंगी। बुद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध की करीब 103 फीट ऊंची प्रतिमा देख सकते हैं। मालसी डियर पार्क, गुरुद्वारा नानकसर, खलंगा वार मेमोरियल, ऋषिकेश भी प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 70 हजार तरह के सांप, कई ऐसे जो कभी देखे नहीं होंगे…यह है दुनिया का सबसे बड़ा Snake Museum

Manali-AQI 32

दिल्ली के स्मॉग से राहत पाने के लिए आप हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्‍थल मनाली की सैर करने जा सकते हैं। मनाली भारत के टॉप हिल स्टेशनों में से एक हैं और प्राकृतिक दृश्यों से लेकर कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी करने वालों के लिए एक स्वर्ग है। ब्यास नदी के तट पर 20,00 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मनाली में आप हिडिम्बा मंदिर, सोलंग वैली, माल रोड मनाली, मनु मंदिर, रोहतांग दर्रा, भृगु झील, जोगिनी झरना, मनाली गोम्पा, वशिष्ठ गर्म पानी के कुंड और मंदिर, नेहरू कुंड, मणिकर्ण, वन विहार, कोठी मनाली, हम्पटा दर्रा ट्रेक, अर्जुन गुफा, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क देखने जा सकते हैं।

First published on: Nov 05, 2023 01:28 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola