70 हजार तरह के सांप, कई ऐसे जो कभी देखे नहीं होंगे...यह है दुनिया का सबसे बड़ा Snake Museum

Largest Museum of Snakes: कभी सांपों का म्यूजियम देखा है। ऐसा म्यूजियम जिसमें 70 हजार तरह के सांप हैं। कई सांप ऐसे हैं, जो कभी किसी ने देखे नहीं होंगे। हम दिखाते हैं वीडियो…

Largest Museum of Snakes

Largest Museum of Snakes

विज्ञापन

Michigan University Largest Museum of Snakes: दुनिया में कई तरह के म्यूजियम देखे होंगे, लेकिन कभी सांपों का म्यूजियम देखा है। ऐसा म्यूजियम जिसमें 70 हजार तरह के सांप हैं। कई सांप ऐसे हैं, जो कभी किसी ने देखे नहीं होंगे। यह म्यूजियम दुनिया का सबसे बड़ा सांपों का म्यूजियम है और हाल ही में इसे यह खिताब मिला है। अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी (University of Michigan) में यह म्यूजियम है। ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी ने इस म्यूजियम को सरीसृपों (Reptiles ) और उभयचरों (Amphibians) के 45 हजार सैंपल दिए हैं। इनमें से 30 हजार सैंपल सांपों के है।

यह भी पढ़ें: ‘2024 में होंगी भयानक आपदाएं’, संकट-खुशियों से भरी हैं रहस्यमयी बाबा वेंगा की 7 भविष्यवाणी

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: चमत्कार या कमाल! दिल्ली AIIMS में अनोखी सर्जरी, बच्चे के फेफड़े में फंसी सूई चुंबक से निकाली

ऐल्कोहॉल से भरे जारों में रखे गए हैं सैंपल

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सांपों के 30 हजार नए सैंपल मिलने के बाद म्यूजियम में अब 70 हजार सांपों के सैंपल हो गए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसी रिकॉर्ड ने जहां म्यूजियम का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया। वहीं म्यूजियम को दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम बना दिया, लेकिन यह म्यूजियम अभी लोगों के लिए नहीं खोला गया है। हां, वैज्ञानिक इसमें आ सकते हैं। यहां से सैंपल लेकर अपनी रिसर्च के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। म्यूजियम के क्यूरेटर्स ने ऐल्कोहॉल से भरे जारों में सांपों को रखा है। इनमें सांप देखने में जिंदा लगते हैं, जबकि असल में वे जिंदा नहीं हैं। वे सैंपल हैं, जिन्हें रिसर्च के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

<

विज्ञापन

>

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों की डराने वाली चेतावनी, भूल जाइए सर्दी, दिसंबर-जनवरी में भी छूटेंगे पसीने

करीब 50 साल पुराने सांपों कै सैंपल जुटाए

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सांपों की इस कलेक्शन को करने में कई साल लगे। करीब 50 साल की कलेक्शन है, जिसका रिकॉर्ड साल, समय और तारीख के अनुसार दर्ज है। इस कलेक्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले 50 सालों में जो प्राकृतिक आपदाएं आईं, उन्होंने किस तरह सांपों की प्रजातियों में बदलाव लाया? इन सैंपल का इस्तेमाल करके रिसर्चर्स दशकों पहले जानवरों की आबादी का अनुमान लगा सकते हैं। उनकी उम्र, उनकी आनुवंशिकी, उनकी बीमारियों और उनसे जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में जान सकते हैं। इससे ज्यादा म्यूजियम के बारे में जानने के लिए वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ