'बच्चे पैदा करना, रसोई का काम…', उत्तर भारत की लड़कियों पर DMK सांसद के बयान पर मचा बवाल; BJP हुई हमलावर

सांसद दयानिधि मारन ने एक महिला कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है, जिस पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए निशाना साधा है.

Dayanidhi

इस कार्यक्रम में उनके साथ एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन भी मौजूद थे.

द्रमुक (DMK) सांसद दयानिधि मारन के उत्तर भारतीय महिलाओं और तमिलनाडु की महिलाओं के बीच तुलना करते हुए एक बयान देने से सियासी बवाल मच गया. चेन्नई सेंट्रल से चार बार के सांसद मारन ने कहा कि जहां तमिलनाडु में महिलाओं को पढ़ाई करने के लिए कहा जाता है, वहीं, उत्तर भारत में उनसे ‘रसोई में काम करने और बच्चे पैदा करने’ के लिए कहा जाता है.

विज्ञापन

क्या दिया बयान?

उन्होंने यह बयान कायदे-मिल्लत सरकारी महिला कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए दिया. मारन ने कहा, ‘हमारी लड़कियों को लैपटॉप के साथ आत्मविश्वास से भरा और गौरवान्वित होना चाहिए. यह आत्मविश्वास तमिलनाडु में है जहां हम लड़कियों को केवल पढ़ाई करने के लिए कहते हैं. उत्तर भारत में वे क्या कहते हैं? लड़कियों, काम पर मत जाओ, घर पर रहो, रसोई में रहो, बच्चा पैदा करो, यही तुम्हारा काम है.’

विज्ञापन

मारन ने आगे कहा, ‘यह तमिलनाडु है, एक द्रविड़ राज्य, कलैगनार, अन्ना और एमके स्टालिन की धरती है. यहां आपकी प्रगति ही तमिलनाडु की प्रगति है. इसलिए ग्लोबल कंपनियां चेन्नई आती हैं क्योंकि यहां हर कोई शिक्षित है. तमिलनाडु भारत का सबसे अच्छा राज्य है और एमके स्टालिन देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं. महिलाओं की प्रगति में सरकार अहम भूमिका निभाती है.’

BJP की तीखी प्रतिक्रिया

इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई. तमिलनाडु भाजपा के प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा, ‘एक बार फिर दयानिधि मारन ने उत्तर भारतीयों का अपमान किया है. मुझे बुरा लगता है कि इन लोगों को ऐसा करने की अनुमति कैसे दी जाती है.’ वहीं, भाजपा नेता अनिला सिंह ने कहा कि मारन भूल गए हैं कि वह भारत में रहते हैं और यहां ‘शक्ति’ की पूजा की जाती है. अगर उन्हें लगता है कि शक्ति को उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम में बांटा जा सकता है तो वह हमारी संस्कृति की समझ नहीं रखते.

विज्ञापन

DMK का बचाव

दूसरी ओर, DMK ने मारन का बचाव किया है. पार्टी नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि तमिलनाडु में हमने महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा के लिए लड़ाई लड़ी है, जबकि उत्तर भारत में महिलाओं के लिए लड़ने वाला कोई नहीं है.

साथ ही उन्होंने कहा कि यह उस पार्टी पर निर्भर करता है जो राज्य में शासन कर रही है. अब कांग्रेस महिलाओं को मजबूत बना रही है. इसमें कोई शक नहीं है कि जहां भी कांग्रेस शासन कर रही है, वे महिलाओं की शिक्षा के लिए अच्छा काम कर रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ