Cyclone Sitrang: सितरंग तूफान को लेकर IMD का अलर्ट, बंगाल और ओडिशा में 24 अक्टूबर से मचाएगा तबाही!

Cyclone Sitrang

Cyclone Sitrang: भारतीय मौसम विभाग ने ‘सितरंग’ तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से लगभग 1460 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में बना यह दबाव 24 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।

विज्ञापन

बाद में 25 अक्टूबर को यह बांग्लादेश के तट से होते हुए तिनकोना द्वीप और सैंडविच के बीच टकराएगा। उधर, सितरंग तूफान को लेकर जारी अलर्ट के बीच भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। इसे लेकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकारें कमर कस चुकी हैं।

विज्ञापन

कोलकाता मौसम केंद्र के संजीव बंदोपाध्याय ने कहा कि दक्षिण और उत्तर 24 परगना के साथ-साथ पूर्वी मेदिनीपुर के तटीय जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 24 अक्टूबर को 45 से 55 किलोमीटर से 65 किलोमीटर जबकि 25 अक्टूबर को हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार ने रद्द की छुट्टियां

पश्चिम बंगाल सरकार चक्रवात से संभावित नुकसान से बचने के लिए कई जिलों के निचले इलाकों से लोगों को निकाल रही है। पश्चिम बंगाल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “संभावित चक्रवात की तैयारियों के तहत सभी जिलाधिकारियों, एसपी और आपातकालीन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।”

वहीं, ओडिशा की राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मल्लिक ने कहा कि अग्निशमन विभाग, ओडीआरएएफ और एनडीआरएफ के कर्मी किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ