खड़गे की अधीर पर टिप्पणी से बंगाल में कार्यकर्ता नाराज, पोस्टर पर पोती स्याही

Congress Worker Ink Smeared on Mallikarjun Poster: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पोस्टर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्याही पोत दी। कांग्रेस कार्यकर्ता खड़गे की अधीर रंजन पर की गई टिप्पणी से नाराज थे।

Congress Worker Ink Smeared on Mallikarjun Poster

पोस्टर पर पोती गई स्याही

Mallikarjun Kharge comment on Adhir Ranjan: बंगाल में टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी की आलोचना के बाद अधीर रंजन चौधरी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निशाने पर आ गए हैं। इस बीच कोलकात्ता स्थित पार्टी के कार्यालय में नाराज कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष खड़गे के पोस्टरों पर काली स्याही पोत दी। जानकारी के अनुसार यह सभी स्याही कोलकात्ता में विधान भवन के सामने होर्डिंग्स पर लगे पोस्टरों पर पोती गई है। हालांकि पोस्टर पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरें भी हैं। लेकिन उनकी तस्वीरों पर स्याही का निशान नहीं है।

घटना की जानकारी सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर्स हटा दिए। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो वह सरकार को बाहर से समर्थन देंगी। इस पर टिप्पणी करते हुए बहरामपुर से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनकी बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। जिस प्रकार वे बंगाल में हमसें अलग होकर चुनाव लड़ रही हैं। उससे तो लगता है कि वह भाजपा को भी सपोर्ट कर सकती हैं।

यह है पूरा मामला

अधीर रंजन के बयान के बाद बिफरी टीएमसी ने इसकी शिकायत कांग्रेस आलाकमान से की। इसके बाद मुंबई में इंडी गठबंधन की बैठक के बाद प्रेस वार्ता में खड़गे ने कहा कि ममता जी गठबंधन में हमारे साथ हैं। इस बारे में अधीर रंजन फैसला नहीं करेंगे। अंतिम फैसला आलाकमान ही लेंगे। जो लोग इस फैसले से सहमत नहीं होंगे वे बाहर जाएंगे।

खड़गे के बयान पर थोड़ी देर बाद अधीर रंजन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी कांग्रेस को बंगाल से खत्म करना चाहती है हम उनके साथ कैसे गठबंधन में रहेंगे। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि मेरी ममता जी ने कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है लेकिन मैं पार्टी को राज्य में ऐसे खत्म होते हुए नहीं देख सकता।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ