Monsoon 2024: इंतजार खत्म, मानसून आया; IMD ने जारी किया यलो अलर्ट, जानें क्या कहता है ताजा अपडेट?

Monsoon 2024 IMD Rain Alert: मानसून ने देश में दस्तक दे दी है और दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने भी समुद्र तटीय इलाकों में बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है। जानें क्या कहता है IMD का नया अपडेट?

Monsoon 2024 IMD Rain Alert for Andaman Sea Nicobar Islands
विज्ञापन

IMD Declares Monsoon Entry in India: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और देश में मानसून की एंट्री हो गई है। अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह पर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है, जो 31 मई तक केरल पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में 22 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर से बंगाल की दक्षिण खाड़ी की ओर बढ़ गया है। मानसून मालदीव और कोमोरिन क्षेत्रों में भी समय पर एंट्री करेगा। साल 2023 में भी अंडमान सागर के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 19 मई को ही दस्तक दी थी। इस बार भी मानसून 19 मई को ही आया है और बारिश का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन

निकोबार द्वीप समूह में अच्छी बारिश हुई

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, 22 मई के आस-पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके शुरू में उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और 24 मई के आस-पास बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में केंद्रित होने की संभावना है। दक्षिण भारत में पछुआ हवाओं की स्पीड लगभग 20 समुद्री मील (3 किलोमीटर प्रति घंटा) बढ़ गई है।

विज्ञापन

समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रहीं हैं। घने काले बादल छाए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान निकोबार द्वीप समूह में अच्छी बारिश हुई है। मानसून 31 मई को केरल की तरफ बढ़ेगा। इस बार भविष्यवाणी की गई है कि मानसून सीजन के दौरान एक जून से 15 सितंबर के बीच पूरे देश में सामान्य से अधिक 106 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

पूरे देश में किस तरह फैलेगा मानसून?

मौसम विभाग की ओर से की गई भविष्यवाणी के अनुसार, आज अंडमान सागर और निकोबार द्वीप में मानसून की एंट्री हो गई है। केरल में 31 मई तक मानसून का असर दिखने लगेगा। 5 जून तक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्य में मानसून की बारिश हो सकती है। 10 जून के आस-पास महाराष्ट्र-गोवा में मानसून एंट्री कर लेगा। 15 जून तक गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार में, 20 जून तक उत्तर प्रदेश में, 25 जून तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में, 28 जून तक दिल्ली-NCR में, 30 जून तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में और 8 जुलाई तक पूरे देश में मानसून फैल जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ