रामदेव अब सोन पापड़ी के टेस्ट में भी 'फेल'! पतंजलि के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन

Baba Ramdev Patanjali Soan Papdi Quality Test: बाबा रामदेव की पतंजलि में बनी सोन पापड़ी टेस्ट में फेल हो गई है। मामले में कंपनी के 3 लोगों को जेल की सजा सुनाई गई है। दोषियों में पतंजलि का असिस्टेंट मैनेजर भी शामिल है।

Baba Ramdev Reaction on Nameplate Controversy

नेमप्लेट विवाद में अब बाबा रामदेव भी कूद गए हैं।

Patanjali Soan Papdi Fail in Quality Test: बाबा रामदेव की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि पतंजलि के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। पतंजलि की सोन पापड़ी क्वालिटी टेस्टमें फेल हो गई है। मामले में एक्शन लेते हुए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की पुलिस ने पतंजलि के असिस्टेंट मैनेजर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके खिलाफ बीते दिन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह ने फैसला सुनाया।

तीनों को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है और जुर्माना भी लगाया गया है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 की धारा 59 के तहत सजा सुनाई गई है। असिस्टेंट मैनेजर को 50 हजार और अन्य 2 दोषियों को 10 और 25 हजार रुपये जुर्माना भरना होगा। मामले में शिकायतकर्ता की ओर से रितेश वर्मा ने पैरवी की।

अक्टूबर 2019 में लिए गए थे मिठाई के सैंपल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 17 अक्टूबर 2019 को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ बेरीनाग बाजार का दौरा किया था। इस दौरान बेरीनाग बाजार स्थित लीलाधर पाठक की दुकान में रेड मारी गई। जांच करते हुए रेड टीम ने पतंजलि नवरत्न इलायची सोन पापड़ी के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए रुद्रपुर की लैंब में भेजा गया। साथ ही सप्लायर रामनगर कान्हा जी और पतंजलि को नोटिस जारी किए गए।

जांच में मिठाई की क्वालिटी घटिया मिली। सैंपल फेल हो गया और पुलिस ने एक्शन लेकर पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के असिस्टेंट जनरल मैनेजर अभिषेक कुमार, कान्हा जी डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड रामनगर के असिस्टेंट मैनेजर अजय जोशी, दुकानदार लीलाधर पाठक को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ सुनवाई पूरी होने के बाद बीते दिन जेल और जुर्माने की सजा सुनाई गई।

पतंजलि की 17 दवाइयों से बैन भी हटा

बता दें कि बीते दिन जहां पतंजलि से जुड़े 3 लोगों को जेल की सजा हुई, वहीं बाबा रामदेव और पतंजलि को बड़ी राहत भी मिली। क्योंकि उत्तराखंडी की पुष्कर धामी सरकार ने पतंजलि की 14 दवाइयों पर लगा बैन हटा दिया है। सरकार ने अपने ही आदेश पर रोक लगाते हुए अंतरिम स्टे लगा दिया। जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद सरकार ने आदेश पर रोक लगाने का फैसला लिया। आयुष मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार पांडे ने इसकी पुष्टिक की। धामी सरकार ने गत 30 अप्रैल को पतंजलि की 14 दवाइयों के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ