हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Corona Update: लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए केस में गिरावट, एक दिन में 13,734 मामले

विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर देश के लिए लगातार तीसरे दिन आज भी राहत की खबर है। देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के दैनिक मामले घटे हैं। लंबे समय बाद देश में कोरोना के 14 हजार से कम नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 13,734 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 34 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना वायरस के 16,464 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 39 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की संख्या में 2730 की कमी आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 13,734 नए केस सामने आए हैं जबकि 34 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 39 हजार 792 रह गई है। पिछले 24 घंटे में 4197 एक्टिव केस कम हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नए आंकड़े आने के बाद इस वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,40,50,009 हो गई है। जबकी इसकी चपेट में आकर जान गवांने वालों की कुल संख्या 5,26,430 हो गई है। वहीं कुल रिकवरी 4,33,83,787 पर हो गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें