Covid-19: केरल में मिला JN.1 सबवैरिएंट का पहला मामला, केंद्र सरकार ने की पुष्टि

Coronavirus in India : कोरोना के नए सबवैरिएंट JN.1 सबसे पहले सितंबर 2023 में अमेरिका में सामने आया था। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक अभी इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह पिछले सबवैरिएंट से ज्यादा खतरनाक है।

Corona virus case

Coronavirus in India : एक समय में भारत समेत पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बनी वैश्विक महामारी कोविड-19 का खतरा एक बार फिर सिर उठा रहा है। भारत में इसके एक सब वैरिएंट JN.1 का पहला मामला केरल में सामने आया है।

केंद्र सरकार ने इसकी पुष्टि की है। यह सब वैरिएंट BA.2.86 से मिलता जुलता है जिसे पिरोला के नाम से भी जाना जा रहा है। इससे संक्रमण के मामले बीते दिनों चीन और अमेरिका में सामने आए थे।

केंद्र सरकार के अनुसार रुटीन तिरुवनंतपुरम से एक कोविड मरीज का सैंपल JN.1 पॉजिटिव मिला है। अधिकारियों ने कहा कि इस मरीज के 18 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली थी।

मरीज में इंफ्लुएंजा जैसी बीमारी के हल्के लक्षण थे और अब उसकी स्थिति ठीक है। बता दें कि पिछले कुछ सप्ताह में केरल में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अधिकांश मामलों में लक्षण हल्के ही देखने को मिले हैं।

सभी राज्यों में की जा रही मॉक ड्रिल

अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर मरीज बिना किसी इलाज के घर पर ही ठीक हो गए हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रेग्युलर एक्सरसाइज के हिस्से के तौर पर राज्यों में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एक मॉक ड्रिल की जा रही है।

यह कदम सार्वजनिक स्वास्थ्य और अस्पतालों की तैयारी के मानकों को लेकर राज्यों की तैयारी का आंकलन करने के लिए उठाया गया है। इसकी शुरुआत 13 दिसंबर को की गई थी।

शुक्रवार को मिले थे 312 नए मामले

एक अधिकारी ने बताया कि 13 दिसंबर से शुरू हुई यह एक्टिविटी जिला कलेक्टरों की देखरेख में की जा रही है और इसकी सोमवार तक पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय केरल में स्वास्थ्य विभाग के साथ लगातार संपर्क में है और प्रवेश के विभिन्न प्वाइंट्स की निगरानी कर रहा है। बता दें कि शुक्रवार को भारत में कोविड-19 के 312 नए मामले मिले थे और इनमें से 280 सिर्फ केरल से थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ