Congress Candidate List For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होगा। पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव में एक्टिव हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस ने पांचवीं लिस्ट जारी की, जिसमें तीन उम्मीदवारों के नाम हैं। इस बार पार्टी ने राजस्थान की जयपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। जयपुर से सुनील शर्मा को हटाकर प्रताप सिंह खाचरियावास उम्मीदवार बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें : सांसद जनरल वीके सिंह का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
गहलोत सरकार में मंत्री थे खाचरियावास
कांग्रेस की पांचवीं लिस्ट में तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट मिला है, जोकि गहलोत सरकार में मंत्री थे, लेकिन वे 2023 विधानसभा चुनाव हार गए थे। पार्टी ने एक बार फिर प्रताप सिंह खाचरियावास पर विश्वास जताया है।
कौन हैं सुनील शर्मा, जिनका टिकट कांग्रेस ने लिया वापस
कांग्रेस ने पहले जयपुर लोकसभा सीट से सुनील शर्मा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में पार्टी ने उनसे टिकट वापस ले लिया। सुनील शर्मा जगतपुरा स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के डायरेक्टर हैं। उन पर द जयपुर डायलॉग्स सोशल मीडिया पेज और चैनल का डायरेक्टर होने का आरोप लगा है। इस सोशल मीडिया पेज पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ में बातें कही गई हैं।
सुनील शर्मा ने कुछ समय पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। वह इस दौरान कांग्रेस नेताओं से भी खफा नजर आए। उन्होंने कहा कि एक्स पर उनके खिलाफ जो कुछ भी चल रहा था, उस पर कांग्रेस नेताओं को उनका बचाव करना चाहिए था। हालांकि उन्होंने कहा कि चाहे जो कुछ हो, मैं गांधी और नेहरू के आदर्शों पर चलता रहूंगा।
यह भी पढ़ें : बसपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, कानपुर से कुलदीप भदौरिया को मिला टिकट, देखें पूरी List
ये बनाए गए हैं उम्मीदवार
चंद्रपुर (महाराष्ट्र) : प्रतिभा सुरेश धानोरकर
जयपुर (राजस्थान) : प्रताप सिंह खाचरियावास
दौसा (ST) (राजस्थान) : मुरारी लाल मीणा
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
1 hr agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
2 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
5 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines