सांसद जनरल वीके सिंह का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतर गए हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद वीके सिंह ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है।

Fraud with VK Singh Daughter in Ghaziabad

VK Singh

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से एक्टिव हो गई हैं। अब दलों की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है। लोकसभा चुनाव से पहले गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इसे लेकर उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है।

विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गाजियाबाद के सांसद ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक सैनिक के रूप में मैंने इस देश की सेवा में अपना सारा जीवन समर्पित किया है। मैंने पिछले दस सालों से गाजियाबाद को एक विश्व स्तरीय शहर बनाने के सपने को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। इस यात्रा में देश और गाजियाबाद के नागरिकों के साथ-साथ भाजपा के सदस्यों का जो विश्वास और प्रेम मुझे प्राप्त हुआ है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मेरे लिए यह भावनात्मक बंधन अमूल्य है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अब अलग तरीके से करूंगा देश की सेवा : वीके सिंह

उन्होंने आगे कहा कि मैंने इन भावनाओं के साथ एक कठिन, लेकिन विचारपूर्ण फैसला लिया है। मैं 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा। मेरे लिए यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन मैंने इसे अपने दिल की गहराइयों से लिया है। मैं नई दिशाओं में अपनी ऊर्जा और समय को ले जाना चाहता हूं, जहां अपने देश की सेवा अलग तरीके से कर सकूं।

विज्ञापन

वीके सिंह ने इस यात्रा के लिए तहे दिल से किया धन्यवाद 

सांसद ने आगे कहा कि इस यात्रा में मैं आपके साथी रहने के लिए आप सबको दिल से धन्यवाद देता हूं। आपके प्यार, समर्थन और विश्वास ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। मैं आगे भी देश और सब नागरिकों के प्रति अपनी सेवा जारी रखूंगा, बस एक नए रूप में।

विज्ञापन

कौन हैं वीके सिंह

विज्ञापन

जनरल वीके सिंह वर्तमान में गाजियाबाद के सांसद है और वे इंडिया आर्मी के सेनाध्यक्ष थे। भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद वे 1 मार्च 2014 को भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद सीट से 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर को हराया था। उन्होंने 2019 में फिर जीत हासिल की। मोदी सरकार में वे राज्य मंत्री भी थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ