Chhath Puja 2024 Timing : देश में दिवाली के बाद अब छठ पर्व की तैयारी जोरशोर से चल रही है। कई राज्यों में छठ पूजा को लेकर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। छठ पूजा पर सुबह और शाम को सूर्य अर्घ्य कब दिए जाएंगे? इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने टाइमिंग की एक लिस्ट जारी की है। यहां देखें सबकुछ।
कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को छठ का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व चार दिनों का होता है, जिसमें 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखा जाता है। इस महापर्व में छठ मैया की पूजा-अर्चना की जाती है। तीसरे दिन 7 नवंबर को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिए जाएंगे और 8 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : Chhath Puja School Holiday: यूपी में छठ पूजा पर जिला स्तरीय छुट्टी घोषित, जानें किन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
भारत मौसम विज्ञान विभाग लोक आस्था के पर्व “छठ” पर सभी के जीवन में सुख समृद्धि की मंगल कामना करता है#ChhathFestival #ChhathPuja #chhathpuja2024 #खरना_पूजा #छठ_पूजा #महापर्वछठ #sunrise #sunset@moesgoi @ndmaindia @airnewsalerts @DDNewslive @PIB_India @PMOIndia @mygovindia pic.twitter.com/EcN1YoLUZp
---विज्ञापन---— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 6, 2024
IMD ने जारी की टाइमिंग
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लोक आस्था के पर्व छठ पर सभी के जीवन में सुख समृद्धि की मंगल कामना की। साथ ही आईएमडी ने एक लिस्ट भी जारी की, जिसमें शहरों के हिसाब से शाम और सुबह को सूर्य अर्घ्य देने की टाइमिंग बताई गई है।
यह भी पढ़ें : Chhath Puja 2024: छठ पर बनाएं सिंघाड़े की बर्फी, जानें बनाने की रेसिपी
जानें अर्घ्य की क्या है टाइमिंग?
राज्य संध्याकाल का समय (7 नवंबर) सूर्यादय का समय (8 नवंबर)
गुवाहाटी 4.38 सायं 5.37 प्रात:
कोलकाता 4.56 सायं 5.45 प्रात:
पटना 5.05 सायं 6.02 प्रात:
लखनऊ 5.20 सायं 6.21 प्रात:
दिल्ली 5.32 सायं 6.38 प्रात:
चंडीगढ़ 5.31 सायं 6.42 प्रात:
नागपुर 5.35 सायं 6.20 प्रात:
मुंबई 6.03 सायं 6.42 प्रात:
बेंगलुरु 5.51 सायं 6. 15 प्रात:
चेन्नई 5.41 सायं 6.05 प्रात:






![[Voting Live] Kerala Puducherry Vidhan Sabha Chunav 2026: शाम 5 बजे तक पुडुचेरी में 86.92% मतदान, केरल में 75.01% पहुंचा आंकड़ा](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/04/WhatsApp-Image-2026-04-08-at-19.41.43.jpeg?w=220)



