Chhath Puja 2024: छठ पर बनाएं सिंघाड़े की बर्फी, जानें बनाने की रेसिपी

Chhath Puja 2024: छठ पूजा के महापर्व अगर आप कुछ खास और हेल्दी बनाना चाहते हैं, सिंघाड़े की बर्फी जरूर बनाएं। यहां पर इसकी रेसिपी दी गई है, जिसकी मदद से आप ये टेस्टी और हेल्दी बर्फी कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं।

Chhath Puja 2024

Chhath Puja 2024

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघाड़े की बर्फी बनाने के लिए सामग्री

सिंघाड़े का आटा – 1 कप

देसी घी- 2 चम्मच

चीनी या गुड़ – 4 टेबलस्पून

विज्ञापन

छोटी इलायची – 3 से 4

विज्ञापन

सिंघाड़े की बर्फी बनाने की विधि

1.सबसे पहले मोटे तले की कढ़ाई लें, ताकि आप इसमें बिना चिपके आटे को भून सकें।

2. कढ़ाई को अच्छे से गर्म कर लें और एक चम्मच घी डालकर सिंघाड़े के आटे को मीडियम फ्लेम पर भून लें।

विज्ञापन

3.आटे में जब  हल्का भूरा रंग आ जाए, तो गैस ऑफ करके आटे को एक कटोरी में निकाल लें।

4.आटा ठंडा हो जाए, तो इसमें आटे से तीन गुना पानी डाल दें।

विज्ञापन

5.अब इस घोल को वापस कढ़ाई में डालें और लगातार चलाते हुए अच्छे से पका लें।

6.साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि इसमें गुठलियां न बनें।

विज्ञापन

7. जब ये हल्का-सा गाढ़ा होने लगे, तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिला दें और 4 से 5 मिनट और पका लें।

8.जब ये मिश्रण हलवे जैसा बन जाए., तो गैस ऑफ कर दें और एक चम्मच घी इसमें मिला दें।

विज्ञापन

9. इसके बाद एक समतल किनारे वाली थाली लें।

10.इस थाली में हलवा डाल देना है और इसे पूरी तरह ठंडा होने देना है।

विज्ञापन

11.ठंडा होकर जब ये जम जाएगा तो चाकू की मदद से इसे बर्फी के पीस की तरह काट लें।

12.इसके बाद सिंघाड़े के आटे की टेस्टी और हेल्दी बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ