Cheetah in India: नामीबिया से भारत के लिए रवाना हुए आठ चीते, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा भारत में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयासों को मिलेगी ताकत

Cheetahs coming to India from Namibia

नामीबिया से चीतों का भारत आना शुरू

नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर से चीतों का कुनबा मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कुनों नेशनल पार्क में बसाया जा रहा है। कुछ ही दिनों में देशवासियों को अफ्रीकी चीतों का दीदार करने का अवसर मिलेने लग जाएगा। चीतों के भारत आने की तैयारियां नामीबिया में अंतिम दौर में हैं। नामीबिया से चीतों का भारत में आने का काउंट डाउन शुरू हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में फिर चीता की वापसी होने जा रही है। देश में 70 साल बाद एक बार फिर चीता आ रहा है। इस बात पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, “कल मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्य का अभूतपूर्व दिन है। अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं इस पुण्यधरा पर उपस्थित रहकर देश में चीते की बसाहट का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के नागरिकों की ओर से आभार प्रकट करता हूं। मध्यप्रदेश स्वागत के लिए उत्सुक है। #MPWelcomesPMModi”

नामीबिया से भारत में चीतों को आने के लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “देश में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयासों को कल एक नई ताकत मिलेगी। नामीबिया से लाए जा रहे चीतों को करीब 10:45 बजे मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ने का सुअवसर मिलेगा। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे श्योपुर में आयोजित एसएचजी सम्मेलन में भाग लूंगा।”

बता दें की सभी आठ अफ्रीकी चीतों को एक खास विमान से भारत लाया जा रहा है। विमान आज नामीबिया से भारत के लिए उड़ान भरेगा और कल ग्वालियर में लैंड करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ