Tamil Nadu: डिंडीगुल के अस्पताल में भीषण आग, 7 लोगों की मौत

Tamil Nadu Dindigul Hospital Fire: तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में एक अस्पताल में भीषण आग में कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई है।

Tamil Nadu Dindigul Hospital Fire

Tamil Nadu Dindigul Hospital Fire

विज्ञापन

Tamil Nadu Dindigul Hospital Fire: तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आगजनी में 3 महिलाओं और एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए कई वीडियोज में इमारत से आग और धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

Advertisment

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा 

बताया जा रहा है कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। आग ग्राउंड फ्लोर पर रिसेप्शन एरिया में लगी। ये आग शॉर्ट सर्किट से लगने का अंदेशा है। आग लगने के बाद लपटें तेजी से दूसरी मंजिल तक फैल गईं। फिर इसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

दम घुटने से हुई मौत 

अग्निशमन कर्मियों के बयान के अनुसार, पीड़ितों की मौत अस्पताल में भरे घने धुएं के कारण दम घुटने से हुई है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि रिसेप्शन एरिया में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिसके बाद आग लगी। फिलहाल अस्पताल में 100 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि लिफ्ट में कई लोग फंसे हैं।

विज्ञापन

आग लगने के बाद मची भगदड़

बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना के बाद कई लोग ऊपर की ओर भागे। इस भगदड़ में लोगों की मौत हो गई। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, यह वह अस्पताल है। जहां लोग मुख्य रूप से आर्थोपेडिक रोगों के इलाज के लिए जाते हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ