---विज्ञापन---

देश angle-right

Uber ने दिया महिलाओं को खास तोहफा! इस शहर में शुरू की ओनली वुमन बाइक राइड

उबर इंडिया ने महिलाओं की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए 'उबर मोटो वीमेन' लॉन्च किया। फिलहाल ये सेवा बेंगलुरु में शुरू की गई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Uber Moto Women: बेंगलुरु, राइड-हेलिंग ऐप उबर ने गुरुवार को ‘उबर मोटो वीमेन’ लॉन्च किया। यह बेंगलुरु की पहली ऐसी सर्विस है, जो केवल महिलाओं को बाइक राइड देगी। अपने एक बयान में उबर ने कहा कि यह ऑन-डिमांड टू-व्हीलर सर्विस महिलाओं को महिला ड्राइवरों से जोड़ती है और इसे महिलाओं की सुरक्षा और  जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही महिला ड्राइवरों को भी एक्स्ट्रा इनकम का विकल्प मिलेगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्यों पेश की गई सुविधा?

कंपनी ने बताया कि महिला सवारों और ड्राइवरों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर इस सर्विस को शुरू किया गया है। उबर मोटो वीमेन उन महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, किफायती और सुविधाजनक ऑप्शन है, जो महिला ड्राइवरों के साथ सवारी करना पसंद करती हैं।

---विज्ञापन---

उबर इंडिया और साउथ एशिया के हेड ऑफ रीजनल बिजनेस ऑपरेशन्स अभिषेक पाध्ये ने कहा कि उबर मोटो विमेन के साथ, हम न केवल महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक राइड का ऑप्शन दे रहे हैं, बल्कि महिला ड्राइवरों को भारत के सबसे तेजी से बढ़ते मोबिलिटी सेगमेंट में से एक में फ्लेक्सिबल इनकम का अवसर भी दे रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि  बेंगलुरु हमेशा से इनोवेशन को अपनाने में सबसे आगे रहा है और हमें एक नया बेंचमार्क सेट करने के लिए यहां इस सेवा को लॉन्च कर रहे है।

---विज्ञापन---

Uber Ride

कहां उपलब्ध होगी सर्विस

कंपनी ने जानकारी दी है कि उबर मोटो विमेन’ आज से बेंगलुरु के सभी प्रमुख हिस्सों में उपलब्ध होगी। राइडर अपनी यात्रा की डिटेल रियल टाइम की ट्रैकिंग के लिए इसे पांच कॉन्टेक्ट के साथ शेयर कर सकते हैं, जबकि यूजर की प्राइवेसी की रक्षा के लिए फोन नंबर और ड्रॉप-ऑफ लोकेशन को गुमनाम रखा जाएगा हैं।

---विज्ञापन---

उबर की एक्टिव सिक्योरिटी, राइट चेक, लंबे स्टॉप, बीच रास्ते में ड्रॉप या रूट चेज जैसी समस्याओं की निगरानी करती है और  जरूरत पड़ने पर सहायता मिलती है। महिला सवार और ड्राइवरों के पास उबर की 24×7 सुरक्षा हेल्पलाइन तक एक्सेस है, जो जरूरत पड़ने पर महिलाओं को प्राथमिकता सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- कौन है दुनिया का सबसे अमीर राजा? 38 प्लेन, शानदार गाड़िया और 3 लाख करोड़ की नेट वर्थ

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 13, 2024 07:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola