---विज्ञापन---

देश angle-right

अलर्ट! और भयंकर ठंड देगी दस्तक; 9 राज्यों में कोहरा, 13 में शीत लहर, 6 में बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: शीत लहर चलने से उत्तर भारत में भयंकर हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश होने से ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने आगे और ज्यादा ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं कि मौसम का हाल कैसा है?

---विज्ञापन---

IMD Weather Update: देश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है, जिस वजह से बर्फ पिघल रही है और पहाड़ों से बर्फीली हवाएं आ रही है। इन हवाओं के कारण उत्तर भारत और मध्य भारत में शीत लहर चलने से ठिठुरन बढ़ी है। कोल्ड वेव से दिल्ली का तापमान 4.5 डिग्री तक गिर गया है। राजस्थान के 5 जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे है। मध्य प्रदेश के 11 जिले शीत लहर की चपेट में हैं। दक्षिण के राज्यों में बारिश हो रही है।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से हालात खराब हैं। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में नदी जम गई है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है। लद्दाख-श्रीनगर रोड ब्लॉक हो चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 5 दिन तक और भयंकर ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं कि 18 दिसंबर तक देशभर में मौसम कैसा रहेगा और इस समय मौसम के ताजा हाल कैसे हैं?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

देशभर में अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, देशभर में अगले 5 दिन शीत लहर, बारिश और बर्फबारी से और ज्यादा ठंड बढ़ने के आसार हैं। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शीत लहर चलने से लोग ठिठुरेंगे। आज और कल मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति रह सकती है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होने का अनुमान है। दक्षिण भारत के राज्यों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार में बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। साथ ही मछुआरों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह भी दी गई है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इस वजह से बारिश, बर्फबारी, शीत लहर और कोहरा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका तट से दूर दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना लो प्रेशर वाला एरिया अब खत्म हो गया है, लेकिन इस सिस्टम के मन्नार की खाड़ी और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने की बहुत संभावना है। दक्षिण तमिलनाडु की ओर यह सिस्टम अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ को अब उत्तरी पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में देखा जा रहा है। मध्य क्षोभमंडल में पछुआ हवाएं चलने से भारतवासी इस बार दिसंबर में ही शीत लहर से ठिठुर रहे हैं।

 

---विज्ञापन---

सर्द हवाओं से कांपे दिल्लीवासी

राजधानी दिल्ली की बात करें तो हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं से दिल्लीवासी कांप रहे हैं। सूखी ठंड पड़ने से राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। गुरुवार को दिल्ली में पिछले 3 वर्षों में पहली बार दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक गिर गया, जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और मसूरी का 6.9 डिग्री रहा। ऐसे में दिल्ली शिमला और मसूरी से ज्यादा ठंडी हो गई। दिल्ली-NCR में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 से 24°C और 4 से 6°C के बीच बना हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

First published on: Dec 13, 2024 07:01 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola