नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के कई ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने रेड मारी है। ये रेड अभी भी जारी हैं। बताया जा रहा है कि अमानतुल्लाह खान के पांच ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। रेड के दौरान एसीबी की टीम को हथियार मिले हैं।

बताया जा रहा है कि ये हथियार अमानतुल्लाह के बिजनेस पार्टनर हामिद अली के घर से मिला है और ये लाइसेंसी नहीं हैं। एसीबी की टीम टीमें यहां जामिया, ओखला, गफूर नगर में रेड कर रही हैं। मामला वक़्फ़ बोर्ड का नया दफ़्तर बनवाने से जुड़ा है।

दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं अमानतुल्लाह खान पर कई आरोप

इसके पहले आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट कर लिखा “वक़्फ़ बोर्ड का नया दफ़्तर बनवाया है, हमें #ACB ने बुलाया है, चलो फिर बुलावा आया है!” बता दें कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं।

अमानतुल्लाह खान

अमानतुल्लाह खान पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने वक्फ बोर्ड के बैंक खातों में गड़बड़ी की है। पैसे को वाहानों की खरीद, निर्माण में लगाया। खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने और अपने करीबियों की नियुक्तियां करने का आरोप लगा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ