DGCA में क्यों हुआ बड़ा फेरबदल? फ्लाइट ऑपरेशंस के प्रमुख को हटाया, कैप्टन श्वेता सिंह को जिम्मेदारी

DGCA Terminates Flight Operations Chief: डीजीसीए ने अपने चीफ फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर कैप्टन विवेक छाबड़ा का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है और कैप्टन श्वेता सिंह को यह जिम्मा दिया है।

Aircraft

Representative Image (Pixabay)

DGCA Terminates Flight Operations Chief : डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने बुधवार को अपने चीफ फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर कैप्टन विवेक छाबड़ा का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार डीजीसीए ने यह फैसला ‘प्रशासनिक आधार पर और जनता के हित’ में लिया है।

जानकारी के अनुसार अब यह जिम्मेदारी कैप्टन श्वेता सिंह को दी गई है। श्वेता सिंह इस विभाग की डिप्टी भी हैं। बयान के मुताबिक कैप्टन छाबड़ा मार्च 2021 में डीजीसीए के साथ जुड़े थे। उनका कॉन्ट्रैक्ट जून 2025 तक बढ़ाया भी गया था।

सख्त रुख अपना रहा है डीजीसीए

मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के अनुसार छाबड़ा के खिलाफ ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली थी कि उन्हें निकाल दिया जाए। लेकिन डीजीसीए पिछले साल से अंदरूनी बदलाव कर रही है। पिछले साल नवंबर में इसने फ्लाइट ट्रेनिंग विभाग के प्रमुख कैप्टन अनिल गिल का ट्रांसफर किया था और एयरोस्पोर्ट्स का प्रमुख बना दिया था।

गिल के मामले में उनके खिलाफ एक शिकायत मिली थी। आरोप लगाया गया था कि गिल अपने पद का उपयोग पायलटों और फ्लाइट स्कूलों या फ्लाइट ट्रेनिंग संगठनों (एफटीओ) को उनसे जुड़ी कंपनियों को रिश्वत देने के लिए मजबूर करने के लिए किया था ताकि अगर वे नियमों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते पाए जाएं तो एक्शन न हो।

इस कदम के कुछ दिन बाद ही डीजीसीए ने अपने विभिन्न विभागों से 19 अधिकारियों का तबादला बी कर दिया था। इस मामले में जानकारी मिली थी कि इन अधिकारियों के खिलाफ कभी कोई शिकायत नहीं मिली थी।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ