Bharat Jodo Nyay Yatra FIR Against Rahul Gandhi In Assam: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ असम में FIR दर्ज की गई है। यह एफआईआर
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हिंसा फैलाने के लिए दर्ज हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए थे और बैरिकेड तोड़ डाले थे।
राहुल गांधी पर क्यों दर्ज हुई FIR?
असम के मुख्यमंत्री ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में बताया कि कांग्रेस सदस्यों द्वारा आज हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमले को लेकर
राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कन्हैया कुमार समेत अन्य नेताओं के खिलाफ कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है।
https://twitter.com/himantabiswa/status/1749830077565837692
पुलिस से भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता
इससे पहले, सरमा ने आरोप लगाया कि राहुल ने बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों के साथ गुवाहाटी में प्रवेश करने की कोशिश की, जिससे शहर के लिए खतरा पैदा हो गया। बार-बार वैकल्पिक मार्ग अपनाने की चेतावनी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए।
राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव के बाद किया जाएगा गिरफ्तार
असम के सीएम ने कहा कि हम केवल स्थिति की कल्पना कर सकते हैं कि अगर 3000 लोग और 200 वाहन गुवाहाटी में प्रवेश कर गए होते तो क्या होता। उन्होंने राहुल गांधी पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि इसके लिए उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस जांच करेगी और लोकसभा चुनाव के बाद उनकी गिरफ्तारी करेगी।
यह भी पढ़ें: Bharat Ratna Karpoori Thakur: कर्पूरी ठाकुर ने मैट्रिक में अंग्रेजी की अनिवार्यता को क्यों किया खत्म? वजह जानकर आप भी करेंगे गर्व!
राहुल गांधी ने हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे डर गए हैं। उनके दिल में डर पैदा हो गया है। इसलिए वे ऐसा निर्देश दे रहे हैं। राहुल ने कहा कि सरमा डरे हुए हैं, क्योंकि असम के लोग उनके खिलाफ तूफान बनकर खड़े हो गए हैं।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1749816224211669124
यह भी पढ़ें: Bharat Ratna Karpoori Thakur: दो बार CM बनने के बावजूद नहीं था खुद का मकान, लोग कहते थे- जननायक
https://www.youtube.com/watch?v=cuHXPNRxeYk
Bharat Jodo Nyay Yatra FIR Against Rahul Gandhi In Assam: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ असम में FIR दर्ज की गई है। यह एफआईआर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हिंसा फैलाने के लिए दर्ज हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए थे और बैरिकेड तोड़ डाले थे।
राहुल गांधी पर क्यों दर्ज हुई FIR?
असम के मुख्यमंत्री ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में बताया कि कांग्रेस सदस्यों द्वारा आज हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमले को लेकर राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कन्हैया कुमार समेत अन्य नेताओं के खिलाफ कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है।