Live Updates
दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने द्वारका में शेल्टर होम का किया निरीक्षण
मुरैना के गोदाम में लगी आग, मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद
गुजरात सरकार ने राज्य के सभी बूचड़खानों को कल बंद रखने का किया अनुरोध
कल (09/04/2025) विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने राज्य के सभी बूचड़खाने बंद करने का अनुरोध किया है। शहरी विकास और शहरी गृह निर्माण विभाग की तरफ से राज्य के सभी म्युनिसिपल कमिश्नर, म्युनिसिपालिटी एडमिनिस्ट्रेशन कमिश्नर को पत्र जारी कर अनुरोध किया।
भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर विस्फोट मामले में दो गिरफ्तार
मनोरंजन कालिया के आवास के बाहर हुए धमाके पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का बयान
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2025
सुखबीर बादल पहुंचे जालंधर, मनोरंजन कालिया से की मुलाकात
सुखबीर बादल जालंधर पहुंचे। वह मनोरंजन कालिया के घर जाकर मुलाकात की और कहा कि यह पंजाब की भाईचारक सांझ को तोड़ने की साजिश थी।
चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में आग लगी
चंडीगढ़ सेक्टर 22 मार्केट में एक निजी अस्पताल में आग लग गई। कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
आप सरकार के कारण गुरु तेग बहादुर स्मारक पूरी तरह नष्ट- मंत्री कपिल मिश्रा
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, गुरु तेग बहादुर स्मारक पूरी तरह से नष्ट हो चुका है और पिछले 10 वर्षों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार के कारण इसकी हालत बहुत खराब है। यहां कोई लाइट कनेक्शन नहीं है और रखरखाव भी शून्य है। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान आप का कोई भी मंत्री यहां नहीं आया। दिल्ली और पंजाब के लोग सब कुछ देख रहे हैं।
कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे
मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे मुंबई मंत्रालय पहुंचे। सीएम फड़णवीस यहां कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
पंजाब में डर का माहौल है- रवनीत सिंह बिट्टू
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा पंजाब में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन तब भी ग्रेनेड का इस तरह इस्तेमाल नहीं हुआ था। ऐसा लगता है जैसे खिलौनों की दुकानों पर ग्रेनेड आसानी से मिल जाते हैं। मनोरंजन कालिया राज्य के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने पंजाब में आतंकवाद के कई साल देखे हैं। रात करीब 1:15 बजे उनके घर के पास से एक ई-रिक्शा गुजरता है और उसके अंदर ग्रेनेड फेंका जाता है। उनके वाहन और उनके घर के बाहरी हिस्से पर विस्फोट का असर हुआ है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सरकार का नियंत्रण खत्म हो गया है। पंजाब में डर का माहौल है। नशे का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है और यहां तक कि पुलिस कर्मियों को भी नशे के साथ पकड़ा जा रहा है।
कांग्रेस अधिवेशन के लिए पी चिदंबरम अहमदाबाद पहुंचे
गुजरात: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक और एआईसीसी सत्र के लिए अहमदाबाद पहुंचे।
पुरी में बस में आग लगी
ओडिशा के पुरी में मालतीपटपुर बस स्टैंड के पास पुरी-भुवनेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस में आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझा रहे हैं।
कांग्रेस को पुनर्जीवित करना है- सांसद अभिषेक मनु सिंघवी
कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) का अधिवेशन 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में होगा। कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, मुझे खुशी है कि मैं गुजरात के अहमदाबाद आया हूं। हमें कांग्रेस को नई ऊर्जा, नई गति और नई दिशा के साथ पुनर्जीवित करना है। यही राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का लक्ष्य है और हम इस ओर बढ़ रहे हैं।
बिहार में महिला प्रधान के घर से एके-47 और ग्रेनेड बरामद
बिहार के भोजपुर में एक महिला ग्राम प्रधान के घर से एके-47, दो हैंड ग्रेनेड, चार मैगजीन और 43 गोलियां बरामद। एक व्यक्ति गिरफ्तार।
PM नरेंद्र मोदी ने 'मुद्रा योजना' के लाभार्थियों से बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मुद्रा योजना' के लाभार्थियों से बातचीत की। बातचीत के दौरान लाभार्थियों ने बताया कि किस तरह इस योजना ने उनके जीवन में बदलाव लाया है।
बिजवासन रोड फ्लाईओवर पर कार में लगी आग, युवक की मौत
दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में बिजवासन रोड फ्लाईओवर पर कल रात करीब 10.32 बजे एक कार में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई। जली हुई कार की जांच करने पर कार से एक जला हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुद्रा लोन के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुद्रा योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत आज सुबह 9 बजे प्रसारित की जाएगी। इस बातचीत को ANI के ज़रिए स्ट्रीम किया जाएगा।
नमस्कार, आज मंगलवार 08 अप्रैल का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की रही। आज से सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया है। वहीं बात करें आज की तो आज कांग्रेस का 84वां अधिवेशन अहमदाबाद में शुरू होगा। 64 साल से कांग्रेस का अधिवेशन गुजरात में हो रहा है। बाॅम्बे हाईकोर्ट में आज कुणाल कामरा की याचिका पर सुनवाई हुई। उन्होंने विवादित कमेंट पर एफआईआर रद्द करने की मंाग की है। दिनभर की बड़ी खबरों के बने रहें न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
8 mins agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
41 mins agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
1 hr ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
2 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
2 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
3 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
3 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए AAP नेताओं समेत 150 लोग, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines