हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेटे की चाह में बेटी की हत्या करने वाली मां को मिली उम्रकैद की सजा, पानी की टंकी में डूबाकर मार डाला था

आज की बड़ी खबर दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी है। दिल्ली विधानसभा में आज शराब नीति पर प्रस्तुत की गई कैग रिपोर्ट पर चर्चा होगी। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

Live Updates

22:39 (IST) 27 Feb 2025

बेटे की चाह में बेटी की हत्या करने वाली मां को मिली उम्रकैद की सजा, पानी की टंकी में डूबाकर मार डाला था

मध्य प्रदेश के भोपाल में बेटे की चाह में बेटी की हत्या करने वाले कलयुगि मां को उम्रकैद मिली। आरोपी सरिता मेवाड़ा ने पानी की टंकी में डूबकर हत्या की थी। मां सरिता ने 1 महीने की मासूम बेटी की हत्या कर दी। भोपाल के खजुरी इलाके में 2020 में मामला सामने आया था। आरोपी महिला ने पानी की टंकी में डूबकर ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया था। बेटी होने पर परिजन ताना देते, इसलिए नाराज होकर महिला ने यह कदम उठाया। भोपाल जिला अदालत ने आरोपी महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई।

20:09 (IST) 27 Feb 2025

अमृतसर में हुए ग्रेनेड हमलों के मुख्य आरोपी को लगी गोली, घायल

पंजाब के अमृतसर में हुए ग्रेनेड हमलों का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में घायल हो गया। बटाला में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।

19:08 (IST) 27 Feb 2025

कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाकर फूड पॉइजनिंग, दर्जनभर से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी के अलीगढ़ में महाशिवरात्रि पर कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने के बाद दर्जनभर से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। इनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल मलखान सिंह में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। शहर के देहली गेट, सासनी गेट और अन्य इलाकों से प्रभावित मरीजों को अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी, पकौड़ी और अन्य खाद्य पदार्थ खाने के बाद लोगों को उल्टी, जी मिचलाना, कमजोरी, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याएं होने लगीं। फूड पॉइजनिंग की इस घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कुट्टू के आटे के सैंपल लेकर जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि मिलावटी या खराब गुणवत्ता वाला आटा फूड पॉइजनिंग की वजह बना।

18:21 (IST) 27 Feb 2025

नई दिल्ली भगदड मामले में सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड मामले पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। याचिका में रेल प्रशासन पर मृतकों की संख्या छुपाने का आरोप लगाया गया है। याचिका में कहा गया है कि सिर्फ 18 यात्रियों की मौत का आंकडा रेल प्रशासन दे रहा है, जोकि सही नहीं है। रेलवे अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की गई है। रेलवे स्टेशन और हॉस्पिटल के सभी CCTV फुटेज को सुरक्षित रखे जाने की मांग की गई है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट को सभी राज्यों को अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग की गई है। याचिका में भीड़भाड़ वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए एक नियम बनाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने की भी मांग की गई है।

16:25 (IST) 27 Feb 2025

किसानों पर टिप्पणी मामले में कंगना रनौत की अधिवक्ता ने मांगा एक हफ्ते का समय, 18 मार्च को होगी अगली सुनवाई

उत्तर प्रदेश के आगरा में कंगना रनौत मामले में 18 मार्च को अगली सुनवाई होगी। कंगना रनौत की तरफ से महिला अधिवक्ता अनुश्री गुरुवार को अदालत पहुंचीं। उन्होंने जवाब दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा। किसानों पर की गई टिप्पणी को लेकर आगरा की वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने वाद दायर किया है

15:47 (IST) 27 Feb 2025

'बंगाल में BJP की दाल नहीं गलेगी', फर्जी वोटर लिस्ट पर क्या बोले TMC सांसद सौगत रॉय?

TMC सांसद सौगत रॉय ने कोलकाता में कहा कि यह देखा गया है कि महाराष्ट्र और दिल्ली में भी मतदाता सूचियों में अनियमितताएं हुई हैं और बंगाल की सूची में हरियाणा और गुजरात के लोगों के नाम दिखाई दे रहे हैं। यह बहुत खतरनाक बात है। ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों को यह समझाना बहुत जरूरी है। उन्हें (भाजपा को) बंगाल से उम्मीद छोड़ देनी चाहिए, उनकी यहां दाल नहीं गलेगी।

13:57 (IST) 27 Feb 2025

यूनियन कार्बाईड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दखल से इनकार किया

मध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाईड का कचरा नष्ट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दखल से इनकार किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले को हाईकोर्ट मॉनिटर कर रहा है इसलिए याचिकाकर्ता अपनी मांग हाईकोर्ट के सामने रखे। इंदौर के रहने वाले चिन्मय मिश्रा नाम के याचिकाकर्ता की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि मामले में पीथमपुर के लोगों से सलाह नहीं ली गई है।

13:05 (IST) 27 Feb 2025

महाकुंभ 2025 के लिए सीएम को मिला गिनीज रिकाॅर्ड पुरस्कार

उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ 2025 के दौरान सबसे बड़े समन्वयित सफाई अभियान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केपी मौर्य और ब्रजेश पाठक ने आज पुरस्कार प्राप्त किया।

13:03 (IST) 27 Feb 2025

आप विधायकों के निष्कासन पर बोले कैलाश गहलोत

दिल्ली विधानसभा में पुलिस द्वारा प्रवेश से मना करने के बाद आप विधायकों के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा विधायक कैलाश गहलोत ने कहा, यह पहली बार नहीं है कि विधायकों को सदन सत्र में प्रवेश से मना किया गया है। 2015 से, कई भाजपा विधायकों को विधानसभा सत्रों से निलंबित किया गया है, वह भी केवल एक बैठक के लिए नहीं बल्कि पूरे सत्र के लिए।

10:58 (IST) 27 Feb 2025

पूरे संसदीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ- आप नेता आतिशी

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और आप नेता आतिशी ने कहा, पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि आप विधायकों को दिल्ली विधानसभा परिसर में जाने से रोक दिया गया है। वे कह रहे हैं कि उन्हें स्पीकर से आप विधायकों को गेट पर रोकने के आदेश मिले हैं। देश के पूरे संसदीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ।

10:57 (IST) 27 Feb 2025

AAP वाले भुल गए कि वे सत्ता से बाहर है- रविन्द्र सिंह नेगी

भाजपा विधायक रविन्द्र सिंह नेगी ने कहा, शराब नीति घोटाले पर पेश की गई सीएजी रिपोर्ट पर आज सदन में विस्तार से चर्चा होगी। शराब नीति में हुए करीब 2000 करोड़ के घोटाले पर आज चर्चा होगी। सदन में विपक्षी विधायकों के निलंबन पर वे कहते हैं, विपक्ष बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर लेकर घूम रहे हैं, लेकिन आपको उनके बताए संविधान का पालन करना चाहिए। वे सोचते हैं कि वे अभी भी सत्ता में हैं, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि वे अब सत्ता से बाहर हैं।

09:42 (IST) 27 Feb 2025

कैबिनेट विस्तार को लेकर लालू की बेटी ने साधा निशाना

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि नीतीश कुमार जी की कैबिनेट ( सरकार ) पर विखंडनकारी भाजपा का कब्ज़ा। कैबिनेट विस्तार में अपनी पार्टी के एक भी मंत्री को शपथ नहीं दिला सके नीतीश कुमार। भाजपा का फरमान मानने को लाचार - बेबस - निरीह , महज मुखौटा नीतीश कुमार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी फिर भी कैबिनेट विस्तार पर मुहर लगा रहा भाजपा आलाकमान।

09:40 (IST) 27 Feb 2025

नागरकुरनूल में बचाव अभियान जारी

तेलंगाना के नागरकुरनूल में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग का Video जहां 22 फरवरी को एक हिस्सा ढह जाने के बाद सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव अभियान चल रहा है।

09:38 (IST) 27 Feb 2025

AAP के पिछले सभी घोटाले उजागर होंगे- मोहन सिंह बिष्ट

भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, पार्टी हमेशा अपने लोगों को सम्मान देती है। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। वे यह भी कहते हैं, जो पहले होता था, वह दोहराया नहीं जाएगा। आप के पिछले सभी घोटाले उजागर होंगे। आप का मतलब भ्रष्टाचार है और उन्हें अपने भ्रष्टाचार के बारे में स्पष्टीकरण देना होगा।

08:22 (IST) 27 Feb 2025

पूर्णिमा के दिन कुंभ का समापन हुआ था- शंकराचार्य

महाकुंभ 2025 पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि महाकुंभ का समापन अमावस्या की पूर्णिमा के दिन हुआ था। अभी जो महाकुंभ चल रहा है, वह सरकारी महाकुंभ था। असली कुंभ माघ महीने में होता है। माघ महीने की पूर्णिमा के दिन ही इसका समापन हुआ था। माघ महीने की पूर्णिमा के दिन ही सभी कल्पवासी वहां से चले गए थे। तभी कुंभ का समापन हुआ था।

08:03 (IST) 27 Feb 2025

सूरत में आग के बाद मौके पर पहुंची दमकलें

गुजरात के सूरत में शिव शक्ति टेक्सटाइल स्टोर्स में कल लगी आग को बुझाने के लिए कई अग्निशमन टीमें मौके पर हैं।

06:56 (IST) 27 Feb 2025

एनकाउंटर के बाद आरोपी अरेस्ट

यूपी के ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया, दादरी पुलिस ने सोनू उर्फ ​​निजाम मेहर उर्फ ​​मेहरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। उस पर 50,000 रुपये का इनाम है और वह बागपत का रहने वाला है। उसे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। सूचना थी कि वह इस इलाके में आने वाला है, इसलिए पुलिस ने उसे जाल में फंसा लिया। उसने पुलिस पर फायरिंग की, क्रॉस फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई।

आज गुरुवार 27 फरवरी का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। कल की बड़ी खबर प्रयागराज महाकुंभ से जुड़ी है। महाशिवरात्रि पर पवित्र स्नान के साथ ही कल महाकुंभ का समापन हो गया। एक खबर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजने से जुड़ी है। आज दिल्ली विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है। कैग की रिपोर्ट पर चर्चा हो सकती है। चैंपियंस ट्राॅफी में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में मैच होगा। दोनों टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। यूरोपियन यूनियन की चीफ उर्सुला वाॅर डेन लेयेन भारत के दौर पर आएंगीं। इस दौरान पीएम मोदी के साथ फ्री ट्रेड समझौते पर चर्चा होगी। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola