Live Updates
जम्मू-कश्मीर पुलिस के DGP घने जंगलों उतरे, आतंकियों की कर रहे तलाश
जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात कठुआ के सान्याल गांव के घने जंगलों में तलाशी अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं, जहां पाकिस्तानी आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। भागते हुए आतंकवादियों द्वारा छोड़ी गई मैगजीन और अन्य सामान जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिले के सान्याल के घने जंगलों में पाए गए हैं।
मुंबई के धारावी में गैस सिलेंडर लदे ट्रक में लगी भीषण आग
कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनी गई,धारावी में दोनों तरफ कि सड़क बन्द की गई ट्रैफिक रोका गया।
मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़िया मौजूद,आग को काबू करने में जुटीmumbai pic.twitter.com/GdL0kc6tQT
— Indrajeet chaubey (@indrajeet8080) March 24, 2025
गैस सिलेंडर लदे ट्रक में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
मुंबई के धारावी इलाके में स्थित, बस डिपो के पास गैस सिलेंडर ट्रक में भीषण आग लगी है। यह आग गैस सिलेंडर से लदे ट्रक में लगी है। आग इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया हैं।
मुंबई के धारावी में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम
मुंबई के धारावी इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। धारावी को एशिया का सबसे बड़ा स्लम एरिया माना जाता है।।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बड़ी बैठक
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बड़ी बैठक चल रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, किरण रिजिजू,
बीएल संतोष, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, अश्वनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, जी किशन रेड्डी और समीर उंराव भी मौजूद थे।
IAS अजय सेठ होंगे नए वित्त सचिव, केंद्र सरकार ने किया नियुक्त
केंद्र सरकार ने वरिष्ठ अधिकारी अजय सेठ को भारत का नया वित्त सचिव नियुक्त किया है। PM मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमेटी ने अजय सेठ के नाम पर मंजूरी दी है। अजय सेठ 1987 बैच के (कर्नाटक कैडर ) के आईएएस अधिकारी हैं।
राज्य विद्युत निगम लिमिटेड के मृतक इंजीनियर मामले पर सदन में बोले हिमाचल के CM
शिमला हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू ने राज्य विद्युत निगम लिमिटेड के मृतक इंजीनियर मामले पर आज राज्य विधानसभा में कहा, "पूर्व सीएम (जयराम ठाकुर) ने कहा कि विमल नेगी के परिवार के सदस्य सीबीआई जांच चाहते हैं। मुझे बताया गया है कि उनकी (नेगी की) पत्नी ने कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है। उन्होंने जांच के लिए 15 दिन का समय दिया है और 15 दिन बाद वह सोचेंगी कि आगे क्या करना है। इसलिए, मैं हिमाचल प्रदेश सरकार पर भरोसा करने के लिए उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। हमारी सरकार पारदर्शिता के साथ काम करती है और जो पारदर्शी हैं उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।
सपा नेता के घर पहुंचे PWD के अधिकारी, अवैध निर्माण की जांच
उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क से जुड़े अवैध निर्माण की जांच करने पहुंचे हैं।
watch | Uttar Pradesh: Officials of the PWD Department arrive to inspect and take measurements of the illegal construction linked to Samajwadi Party MP Zia ur Rehman Barq. pic.twitter.com/FkgHwIW9RA— ANI (@ANI) March 24, 2025
इफ्तार पार्टी एक इबादत इसमें राजनीति नहीं हो सकती- ललन सिंह
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी का कई मुस्लिम संगठनों द्वारा कथित तौर पर बहिष्कार किए जाने पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, इसका विरोध करने वाले राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस से जुड़े लोग हैं। वे अपनी राजनीति कर रहे हैं। इफ्तार पार्टी एक इबादत है और इसमें राजनीति नहीं हो सकती। वे सिर्फ राजनीति करना चाहते थे, उन्हें मुसलमानों के कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है।
एनएसयूआई ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एनईपी 2020, यूजीसी ड्राफ्ट नियमों और पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।
अनंतनाग में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 19 आरआर ने अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर अनंतनाग जिले के सुंगालन जंगल में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया।
सपा के पाप धुलने में कई साल लगेंगे- ब्रजेश पाठक
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, अखिलेश यादव सिर्फ सनातन के खिलाफ बोलते हैं। समाजवादी पार्टी के पाप धुलने में कई साल लगेंगे। अखिलेश यादव सनातन संस्कृति के बारे में कुछ नहीं जानते। भारत की जनता ने हमेशा उन लोगों को नकारा है जिन्होंने भारतीय संस्कृति के खिलाफ सवाल उठाए हैं।
जांच के बाद हुआ एक्शन
फहीम खान के घर बुलडोजर एक्शन पर नागपुर नगर निगम के उप अभियंता सुनील गजभिये ने कहा कि हमें एक शिकायत की जांच करने का आदेश मिला था। हमने उचित जांच की। एमआरटीपी अधिनियम (महाराष्ट्र क्षेत्रीय और नगर नियोजन अधिनियम, 1966) की धारा 53(1) के अनुसार 24 घंटे के लिए नोटिस जारी किया गया था। जैसे ही अवधि पूरी हुई, यह कार्रवाई की गई।
लोग डर के मारे महाराष्ट्र छोड़ रहे हैं- नाना पटोले
कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद और शिवसेना (शिंदे गुट) कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ पर कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने कहा, "महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था नहीं है। लोग डर के मारे महाराष्ट्र छोड़ रहे हैं। उद्योग यहां से जा रहे हैं। सरकार आग्रह करती है कि राज्य में शांति होनी चाहिए, लेकिन वे इस तरह की तोड़फोड़ कर रहे हैं। वे महाराष्ट्र को नष्ट करना चाहते हैं।
शिवसेना कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ कल हैबिटेट स्टैंडअप कॉमेडी सेट पर तोड़फोड़ करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
सीएम योगी के बतौर मुख्यमंत्री 8 साल पूरे होने पर लगाया गया पोस्टर
योगी आदित्यनाथ के यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर 8 साल पूरे होने पर लखनऊ में पोस्टर लगाया गया है।
कुणाल कामरा के चेहरे पर कालिख पोत देंगे- शिवसेना विधायक
शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के विधायक मुरजी पटेल ने महाराष्ट्र के डीसीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करने के लिए कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।
मुरजी पटेल ने कहा, "हमने अपने नेता और महाराष्ट्र के डीसीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हमने उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे दो दिनों के भीतर एकनाथ शिंदे से माफी मांगें अन्यथा शिवसैनिक उन्हें मुंबई में स्वतंत्र रूप से घूमने नहीं देंगे। अगर वे कहीं भी सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए, तो हम उनके चेहरे पर कालिख पोत देंगे। हम इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और अपने राज्य के गृह मंत्री से अनुरोध करेंगे कि वे जल्द से जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दें।
कठुआ में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हीरानगर के सानियाल इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी रखा है। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद, जम्मू-कश्मीर पुलिस और राइजिंग स्टार कॉर्प्स के जवानों ने कल रात सानियाल हीरानगर के सामान्य इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया।
नमस्कार, आज सोमवार 24 मार्च का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर दिल्ली के बजट सत्र से जुड़ी है। आज से शुरू हो रहा बजट सत्र 26 मार्च तक चलेगा। इस दौरान तीसरी कैग रिपोर्ट पेश हो सकती है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सेना पर टिप्पणी मामले में लखनऊ की अदालत में सुनवाई होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर जाएंगी। इस दौरान वे वहां पर विधानसभा को भी संबोधित करेंगी। वहीं जस्टिस यशंवत वर्मा के घर के बाहर एक बार फिर अधजले नोट मिले हैं। सफाई करने वाले कर्मचारी ने बताया कि सफाई करते समय पत्तों के बीच में उन्हें जले हुए 500 रुपये के नोट मिले हैं। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
40 mins agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
1 hr ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
1 hr agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
2 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
2 hrs agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
3 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
3 hrs agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines