Live Updates
'TMC सरकार केवल 'रेवड़ी राजनीति' पर पैसा खर्च कर रही', पश्चिम बंगाल बजट पर बोले केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार
पश्चिम बंगाल बजट पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह बजट दिशाहीन है। बजट में राज्य की बेरोजगारी की मूल समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार केवल 'रेवड़ी राजनीति' पर पैसा खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में जब भाजपा की सरकार बनेगी तब हम केंद्रीय स्तर पर DA देंगे।
इंडियाज गॉट लैटेंट शो नहीं होता स्क्रिप्टेड, यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने पुलिस को दिया बयान
इंडियाज गॉट लैटेंट शो विवाद मामले में मुंबई पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा और यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि यह शो स्क्रिप्टेड नहीं है। शो में जजों और प्रतिभागियों को खुलकर बात करने के लिए कहा जाता है। इंडियाज गॉट लैटेंट शो में जजों को कोई भुगतान नहीं किया जाता है। हालांकि, जजों को शो का कंटेंट अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की आजादी होती है। इस शो में बतौर दर्शक हिस्सा लेने के लिए टिकट खरीदना पड़ता है और टिकट बिक्री से जो पैसे आते हैं, वे शो के विजेता को दिए जाते हैं।
Delhi: मुख्य सचिव ने की बैठक, अधिकारियों से अगले 100 दिन का मांगा एक्शन प्लान
दिल्ली के मुख्य सचिव ने आज सचिवालय में अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी विभागों से उनका अगले 100 दिन का एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव ने बीजेपी के विकसित दिल्ली संकल्प पत्र 2025 के मुताबिक़ एक्शन प्लान तैयार करने को कहा है।
सिख दंगा मामले में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार
1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार। यह मामला 1 नवंबर 1984 को सरस्वती विहार इलाके में पिता-पुत्र की हत्या से जुड़ा है। मामले में सजा पर बहस के लिए 18 फरवरी को सुनवाई होगी। सज्जन कुमार फिलहाल दिल्ली कैंट में सिख विरोधी दंगों के एक अन्य मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।
महाराष्ट्र में सभी मदरसों की जांच हो- नीतेश राणे
महाराष्ट्र के बंदरगाह मंत्री नीतेश राणे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मदरसों की जांच गृह विभाग को करनी चाहिए क्योंकि मदरसों में देश विरोधी और ग़लत गतिविधियां चल रही है। ऐसे में हमे आशंका है क्योंकि नंदूरबार ज़िले के अक्कल्कुवा में एक मदरसे में यमन का विदेशी निवासी दो साल से अवैध रूप से रह रहा था उसे गिरफ़्तार किया गया।
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य के मुद्दे पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, यह मुद्दा (राज्य का दर्जा) कई सालों से है। क्या लोगों को लगता है कि कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने से आतंकवाद खत्म हो जाएगा? कल ही हमारा एक जवान शहीद हो गया। हमें लोगों की मदद की जरूरत है, यहां सिर्फ शांति ही कुछ कर सकती है, हमारे स्कूलों और अस्पतालों की हालत देखिए।
भाजपा में गुटबाजी- AAP
दिल्ली: आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "ये (भाजपा में) गुटबाजी के प्रत्यक्ष संकेत हैं। गुट 10-10 के समूहों में एक साथ आ रहे हैं क्योंकि वे (भाजपा) यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा। वे आपस में लड़ रहे हैं, लेकिन इस लड़ाई में दिल्ली की जनता क्यों पीड़ित हो? हम लगातार बैठकें कर रहे हैं, अरविंद केजरीवाल संगठन से मिल रहे हैं।
मुख्य पुजारी का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया
अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का पार्थिव शरीर अयोध्या स्थित उनके आवास पर लाया गया।
छुआछूत के खिलाफ रविदास जी का जीवन अद्वितीय रहा- सीएम मोहन यादव
गुरु रविदास जयंती पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, आज रविदास जयंती के अवसर पर मैं प्रदेशवासियों को बधाई देना चाहता हूं। सामाजिक असमानता और छुआछूत के खिलाफ रविदास जी का जीवन अद्वितीय रहा है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी गुरु रविदास के दर्शन के आधार पर पूरे देश को दुनिया के सामने एक आदर्श देश के रूप में विकसित कर रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। जहां-जहां गुरु रविदास के पदचिह्न हैं, हम उन्हें तीर्थस्थल के रूप में विकसित कर रहे हैं।"
महाकुंभ पर सरकार को कांग्रेस की नसीहत
महाकुंभ पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, सरकार को इस बात को प्राथमिकता देनी चाहिए कि जो लोग वहां फंसे हुए हैं, वे कैसे अपने घर लौट सकें। प्रयागराज में एकत्र हुए लोग सुरक्षित अपने-अपने गंतव्य तक लौट सकें, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए।
वीर सावरकर निडर थे- सांसद संजय राउत
दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस के मार्सिले की यात्रा पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, "वीर सावरकर पर सवाल उठाना ठीक नहीं है, वीर सावरकर नाव से बचकर तैरकर किनारे पहुंचे थे और फिर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। अगर प्रधानमंत्री उस जगह जाते हैं और उन्हें याद करते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। यह गर्व की बात है, वीर सावरकर निडर थे। उनकी विचारधारा को लेकर हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन वे एक बड़े स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थे।
राम मंदिर के मुख्य पूजारी के निधन पर ब्रजेश पाठक ने जताया शोक
अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर यूपी सीएम उप ब्रजेश पाठक ने कहा, अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया है। हम दुखी हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें शांति प्रदान करें और उनके अनुयायियों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। उनका सारा जीवन रामलला के चरणों में बीता। वह एक पुण्य आत्मा थे।
सहारनपुर में 9 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला
सहारनपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 साल के बच्चे को नोंच डाला। खेत से उसे नोंचते हुए झाड़ियों में ले गए। उसका आधा सिर खा गए। मांस तक बाहर आ गया। शरीर के अन्य हिस्सों को भी बुरी तरह से नोंचा-खरोचा। बच्चे ने चिल्लाते-चिल्लाते दम तोड़ दिया।मामला रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के इस्लामनगर का है।
माघपूर्णिमा पर सब कुछ नियंत्रण में है- डीआईजी वैभव कृष्ण
प्रयागराज के डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा, माघपूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए यहां पहुंच रहे हैं, हमारी तैयारियां वाकई अच्छी हैं, सब कुछ नियंत्रण में है, पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन, सब कुछ सक्रिय है,भक्त नियमों का पालन कर रहे हैं।
प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने किया स्नान
प्रयागराज में देवरिया की एक श्रद्धालु रेनू तिवारी कहती हैं, हमने अपना स्नान पूरा कर लिया है। यह एक अद्भुत अनुभव है। हम धन्य हैं हम यहां अपने परिवार के साथ हैं।
भारतीय सेना के खिलाफ कथित टिप्पणी करने पर राहुल गांधी को लखनऊ की कोर्ट में तलब किया गया।
श्रद्धालुओं ने सरयू घाट पर पवित्र डुबकी लगाई
यूपी के अयोध्या में माघपूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सरयू घाट पर पवित्र डुबकी लगाई।
महाकुंभ की लखनऊ से निगरानी कर रहे हैं सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यालय से त्रिवेणी संगम, प्रयागराज में माघपूर्णिमा 'स्नान' की निगरानी की।
Breaking Latest News in Hindi: नमस्कार, आज बुधवार 12 फरवरी का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज महाकुंभ प्रयागराज में माघ पूर्णिमा पर 5वां शाही स्नान है। आज 2 करोड़ से अधिक लोग स्नान के लिए पहुंच सकते हैं। पूरे शहर को 12 फरवरी तक नो व्हीकल जोन घोषित किया है। कल्पवासी भी वाहन अंदर नहीं ले जा सकेंगे। 13 जनवरी से अब तक 45.85 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। जम्मू जिले के अखनूर में एलओसी के पास आईईडी ब्लास्ट हुआ। इसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक घायल है। ब्लास्ट उस समय हुआ, जब जवान गश्त पर थे। पीएम मोदी ने फ्रांस के पेरिस में एआई समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत एआई को स्वीकार करने में डेटा प्राइवेसी को लीड करता है। हमारे पास दुनिया का सबसे बड़ा एआई टैलेंट पुल है। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
2 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
3 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
4 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
4 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
4 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
5 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
5 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
5 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
6 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines