Hajipur Election Result: हाजीपुर से चिराग पासवान जीते, 1.70 लाख वोटों से दी शिकस्त

Hajipur Loksabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है। बिहार की हॉट सीट में से एक हाजीपुर पर सबकी नजरें टिकी थीं। चिराग पासवान ने हाजीपुर से बंपर जीत हासिल की।

Hajipur Lok Sabha Election 2024 Results Hindi

हाजीपुर लोकसभा चुनाव के नतीजे यहां देखें

Hajipur Seat Result 2024 : 18वें लोकसभा चुनाव को लेकर देश में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा था। बिहार की हॉट सीट हाजीपुर से चिराग पासवान जीत गए। उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार शिव चंद्र राम को 1.70 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। चिराग को 615718 वोट मिले, जबकि शिव चंद्र राम को 445613 मत प्राप्त हुए।

हाजीपुर में कब हुए थे मतदान?

बिहार की 40 सीटों पर सभी सात चरण में मतदान हुए थे। इस कड़ी में पांचवें चरण के दौरान हाजीपुर लोकसभा सीट पर भी वोटिंग देखने को मिली थी। हाजीपुर की सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व थी।

किस-किसके बीच में थी टक्कर

हाजीपुर लोकसभा सीट पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच में टक्कर देखने को मिली। एनडीए के नेतृत्व में राम विलास पासवान की पार्टी लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) ने चिराग पासवान को अपना उम्मीदवार घोषित किया था तो इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी लालू यादव की पार्टी राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने शिव चंद्र राम को हाजीपुर से टिकट दिया था।

पहली बार हाजीपुर से चुनाव लड़े चिराग पासवान

लोकसभा चुनाव 2024 में खुद को मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान ने पहली बार हाजीपुर से चुनाव लड़ा। पिता के गुजरने और चाचा की नाराजगी के बीच हाजीपुर की सीट चिराग पासवान के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी। बता दें कि 1977 से 2019 के बीच में राम विलास पासवान हाजीपुर से सांसद रहे। रामविलास पासवान सिर्फ दो बार 1984 और 2009 में ही हारे थे। 2019 में उन्होंने ये सीट अपने भाई पशुपति पारस के लिए छोड़ दी। मगर चाचा से अलबन होने के कारण चिराग पासवान ने खुद हाजीपुर से चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

दोनों पार्टियों ने लगाया जोर

हाजीपुर की सीट जीतने के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन ने पूरी जोरआजमाइश दिखाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान के समर्थन में रैली की तो बिहार में इंडिया गठबंधन की बागडोर संभालने वाले तेजस्वी भी कई बार हाजीपुर गए। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी चिराग के लिए जमकर वोट मांगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ