---विज्ञापन---

सड़क पर कार छोड़कर पैदल ही चले गए लोग, बेंगलुरु में टेक कर्मचारियों ने क्यों उठाया ये कदम?

Bengaluru Heavy Jam: बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम की वजह से अजीब सी स्थिति बन गई। यहां लोग सड़क पर कार छोड़कर पैदल ही घर चले गए।

---विज्ञापन---

Bengaluru Heavy Jam: अक्सर बड़े शहरों में सड़क पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। टेक हब बेंगलुरु में भी सुबह-शाम लंबा जाम लग जाता है। ऊपर से बारिश से स्थिति और खराब हो जाती है। इन्हीं दिक्कतों की वजह से बेंगलुरु में एक अजब नजारा देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटोज 

दरअसल, सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि भारी बारिश और ट्रैफिक की वजह से लंबा जाम लग जाता है। इसके बाद टेक कर्मचारियों को अपने व्हीकल सड़क पर ही छोड़कर पैदल ही घर जाना पड़ा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

टूट गया सब्र का बांध 

दरअसल, बुधवार शाम को शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश और जलभराव हुआ था। इस वजह से बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी फ्लाईओवर का एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया। एक तरफ का रास्ता बंद होने की वजह से भारी जाम लग गया। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक लोग जाम में फंसे रहे। आखिरकार जब उनके सब्र का बांध टूट गया, तो वे अपनी कार छोड़कर पैदल ही घर के लिए रवाना हो गए। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बेंगलुरू के ट्रैफिक की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें कारें और अन्य वाहन कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: चेन्नई में ‘ब्रेकिंग बैड’: एक गोल्ड मेडलिस्ट, 7 कैमिस्ट्री स्टूडेंट्स और नशीली दवा का कारोबार, ड्रग सिंडीकेट का ऐसे हुआ भंड़ाफोड़

---विज्ञापन---

यूजर्स ने दिए रिएक्शन 

इस तरह के जाम ने मेट्रो सिटीज में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक यूजर ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई मेडिकल इमरजेंसी हो तो ऐसी सिचुएशन में बचने की कोई संभावना नहीं होगी। एक यूजर ने लिखा- इलेक्ट्रॉनिकसिटी फ्लाईओवर पर पिछले 1.5 घंटे से पूरी तरह जाम लगा हुआ है। मैं अब अपने घर पहुंच गया हूं। दरअसल, ये रास्ता बेंगलुरु की लाइफलाइन भी कहा जाता है क्योंकि इसे कई जगहों का मुख्यमार्ग भी माना जाता है। बता दें कि हाल ही में बेंगलुरु में भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से जान-माल का नुकसान हुआ है। एक इमारत ढहने से 5 लोगों की मौत भी हो गई थी।

ये भी पढ़ें: ‘मौत के अलावा कोई बहाना नहीं चलेगा…’, कर्मचारी का हो गया रोड एक्सीडेंट, बॉस का मैसेज देख भड़क गए लोग

---विज्ञापन---

First published on: Oct 24, 2024 08:36 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola