---विज्ञापन---

देश angle-right

BBC Documentary Row: सुप्रीम कोर्ट में BBC Documentary पर सुनवाई कल, बैन हटाने के लिए दिए यह तर्क

BBC Documentary Row: गुजरात दंगों पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री पर कल सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। याचिका में डॉक्यूमेंट्री पर सरकार की तरफ से लगाई गई रोक को हटाने की मांग की गई है। अदालत इस मुद्दे पर दायर दो याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगी। प्रदर्शन की कोशिश कर रहे लोगों पर देश भर […]

---विज्ञापन---

BBC Documentary Row: गुजरात दंगों पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री पर कल सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। याचिका में डॉक्यूमेंट्री पर सरकार की तरफ से लगाई गई रोक को हटाने की मांग की गई है। अदालत इस मुद्दे पर दायर दो याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगी।

प्रदर्शन की कोशिश कर रहे लोगों पर देश भर में पुलिस दबाव बना रही

जानकारी के अनुसार पेश याचिका में कहा गया है कि सरकार के दबाव में अजमेर समेत कुछ जगहों पर छात्रों को डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए कॉलेज से निलंबित किया गया गया है। याचिका में अदालत से डॉक्यूमेंट्री के दोनों भाग देखने और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने जिनकी 2002 के गुजरात दंगों में भूमिका रही है की मांग की गई है। याची के मुताबिक प्रदर्शन की कोशिश कर रहे लोगों पर देश भर में पुलिस दबाव बना रही है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए चलती कार बनी आग का गोला, सवार प्रेग्नेंट महिला और उसके पति की जिंदा जलकर मौत

---विज्ञापन---

क्या केंद्र सरकार प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगा सकती है?

याची वकील के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट यह तय करें कि अनुच्छेद 19(1)(2) के तहत नागरिकों को 2002 के गुजरात दंगों पर समाचार, तथ्य और रिपोर्ट देखने का अधिकार है या नहीं। याचिका में आगे सवाल उठाया गया है कि क्या केंद्र सरकार प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगा सकती है, जो संविधान के तहत मौलिक अधिकार है।

और पढ़िएदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Feb 02, 2023 10:42 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola