What is Bangladesh planning to do? बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक हिंसा हो रही है। इसका नतीजा है कि भारत और बांग्लोदश के रिश्ते खराब हो गए हैं। केंद्र सरकार ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से राज्य में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाने की मांग की है। लेकिन बावजूद इसके वहां अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों का अत्याचार जारी है।
इसी बीच बांग्लादेश से वहां के कुछ सेवानिवृत्त सैनिकों के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में वह भारत के नेतृत्व को सीधे तौर पर चुनौती दे रहे हैं और पूर्व सैनिकों ने कोलकाता और असम में कब्ज़ा करने तक की धमकी दी है। अभी तक बांग्लादेश सरकार का इन वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं आया है। वहीं, न्यूज 24 भी इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा INDIA Bloc, 70 सांसदों ने दिया समर्थन
‘4 दिनों में इंडिया के इन हिस्सों पर कब्जा’
भारत विरोधी बयान देते हुए सेवानिवृत्त बांग्लादेशी सैन्यकर्मियों सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो में भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। लोगों की भीड़ को संबंधित करते हुए ये लोग भारत विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं। फिलहाल ये तो पता नहीं चला है कि ये वीडियो कब के और कहां के हैं? लेकिन इन वीडियो में पूर्व सैनिक कथित रूप से पश्चिम बंगाल, असम और कोलकाता पर अगले चार दिनों के भीतर कब्जा करने की बात कहते सुने जा सकते हैं।
बांग्लादेश की आम जनता से मांगा समर्थन
सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे ही एक वीडियो में एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने दावा करते हुए कहा कि 5100 बांग्लादेशी सैनिकों का एक कोर ग्रुप इंडिया के कुछ हिस्सों पर कब्जे की मंशा को हकीकत बना सकता है। आगे उन्होंने ये साफ करते हुए कहा कि बशर्ते सैनिकों के इस मकसद में बांग्लादेशी की आम जनता उनका साथ दे।
ये भी पढ़ें: 17 साल की उम्र में डेब्यू, मिस इंडिया का जीता ताज, सुपरस्टार से शादी कर एक्टिंग छोड़ने वाली ये हसीना कौन?
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
19 mins agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
2 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
3 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
3 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
4 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
4 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
6 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
6 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines